नई दिल्ली, मई 11। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में निवेश करने की अंतिम तारीख 9 मई 2022 थी। और आज 2 दिन बीत चुके हैं। लेकिन इन 2 दिनों में ही एलआईसी आईपीओ का जोश ठंडा होता लग रहा है। देश में जब भी कोई आईपीओ बाजार में आता है, तो ग्रे मार्केट में भी उसका कारोबार शुरू हो जाता है। जिस दिन एलआईसी का आईपीओ खुला था, उस दिन ग्रे मार्केट में एलआईसी आईपीओ का कामकाज प्रीमियम पर चल रहा था। लेकिन उसके बाद यह लगातार नीचे जा रहा है। आइये जानते हैं कि इस वक्त ग्रे मार्केट में यह प्रीमियम कितना बचा है और इससे क्या संकेत मिल रहा है।
जानिए एलआईसी आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम
एलआईसी का आईपीओ 4 मई 2022 को खुला था, और तभी से इसका प्रीमियम लगातार नीचे जा रहा है। ग्रे मार्केट में आज एलआईसी आईपीओ का लेटेस्ट प्रीमियम गिरकर 10 रुपये पर आ गया है। वहीं यह ग्रे मार्केट प्रीमियम 9 मई को यह 40 रुपये पर आ गया था। वहीं 4 मई 2022 को ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 105 रुपये पर सबसे ऊपर स्तारों पर था। ऐसे में माना जा रहा है कि एलआईसी का आईपीओ की फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है या थोड़ा गिरावट के साथ भी लिस्टिंग हो सकती है।
कुछ ब्रोकर कुछ और ही बता रहे
कुछ ब्रोकर बता रहे हैं कि ग्रे मार्केट में एलआईसी आईपीओ का प्रीमियम निगेटिव हो गया है। अगर किसी आईपीओ का ग्रे मार्केट में प्रीमियम निगेटिव होता है तो माना जाता कि उस आईपीओ लिस्टिंग गेन नहीं मिल पाएगा। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 11 मई 2022 को एलआईसी आईपीओ पर ग्रे मार्केट में प्रीमियम 15 पैसे निगेटिव हो गया है। माना जा रहा है कि एलआईसी आईपीओ के लिए ही देश में करीब 40 लाख नए डीमैट अकाउंट खुले हैं। ऐसे में अगर एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग अच्छी नहीं होती है, तो ऐसे निवेशक काफी निराश होंगे।
जानिए एलआईसी आईपीओ के बारे में
एलआईसी आईपीओ में सब्सक्रिप्शन की बात करें यह 2.95 गुना भरा है। कर्मचारियों और पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्से को अच्छा रिस्पांस मिला है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व कोटा करीब 4.40 गुना भरा है, जबकि पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व कोटे को 6.11 गुना बोलियां मिली हैं। वहीं क्यूआईपी का हिस्सा 2.83 गुना भर गया है। इसके अलावा एनआईआई का हिस्सा 2.91 गुना भरा है। वहीं रिटेल इंवेस्टर का रिजर्व कोटा 1.99 गुना भरा है। जहां तक एलआईसी आईपीओ के शेयर एलाट होने की तारीख है, तो यह 14 मई हो सकती है। वहीं एलआईसी का आईपीओ 17 मई को लिस्ट हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications