आप अगर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अपने ग्राहकों के लिए खास सुविधा लेकर आयी है।
नई दिल्ली: आप अगर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अपने ग्राहकों के लिए खास सुविधा लेकर आयी है। अगर आपने भी होम लोन ले रखा है तो आपको 6 महीने की ईएमआई नहीं देनी पड़ेगी। यानी कंपनी ने अपने ग्राहकों की 6 महीने की ईएमआई को माफ कर दिया है। बीते कल गुरुवार को कंपनी ने गृह वरिष्ठ योजना के तहत लोन लेने वाले ग्राहकों को यह सुविधा दी है।

इस ईएमआई पर मिलेगी छूट
बता दें यह स्कीम वेतनभोगी उधारकर्ताओं के साथ-साथ पेंशनभोगियों के लिए डिफॉल्ट बेनिफिट पेंशन स्कीम (डीबीपीएस) के अंतर्गत आती है। कंपनी ग्राहकों को 37वीं, 38वीं, 73वीं, 74वीं, 121वीं और 122वीं ईएमआई पर छूट देगी। ग्राहकों की जब ये ईएमआई देय होंगी तब छूट का लाभ मिलेगा।
इन लोगों को मिलेगा फायदा
गृह वरिष्ठ मार्केट में उपलब्ध एक अनोखा होम लोन प्रोडक्ट है। इस योजना के जरिए लोन लेने वाले की आयु 65 साल तक हो सकती है। मालूम हो कि कंपनी ने पेंशनर्स के लिए एक खास होम लोन प्रोडक्ट 'गृह वरिष्ठ' भी जारी किया है। इसके तहत कर्ज की अवधि ग्राहक के 80 साल उम्र होने तक या अधिकतम 30 साल रखी गई है जो भी इसमें पहले होगा। इस योजना के तहत तैयार मकान खरीदने वाले ग्राहक को 6 ईएमआई की छूट और निर्माणाधीन मकानों के लिए किस्त भुगतान पर 48 महीने की रोक जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
जुलाई में लॉन्च हुआ था यह प्रोडक्ट
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि गृह वरिष्ठ अपनी विशेषताओं के कारण, जुलाई 2020 में लॉन्च होने के बाद से अच्छी तरह से उठा है। कंपनी ने 3000 करोड़ रुपये के करीब 15,000 लोन का वितरण किया है। इस समय कंपनी की ओर से ग्राहकों को छह-ईएमआई की छूट दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि वह वर्तमान में सिबिल स्कोर 700 और उससे अधिक के ग्राहकों को 15 करोड़ तक के होम लोन पर ब्याज की दर 6.90 फीसदी से शुरू होगी।
एलआईसी पॉलिसीधारक को दी ये खास सुविधा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications