नई दिल्ली, मई 4। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज से निवेश के लिए खुल गया है। अब रिटेल निवेशक इसमें पैसा लगा सकते हैं। एलआईसी आईपीओ पर शेयर बाजार के तमाम एक्सपर्ट पॉजिटिव रुख रखे हुए हैं। वहीं, अगर ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नजर डाली जाए तो ऐसा लगता है कि यह शेयर लिस्टिंग वाले दिन मुनाफा दे सकता है।

एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को भेजा संदेश
एलआईसी आईपीओ में कंपनी ने अपने बीमा धारकों को 10 फीसदी का कोटा दिया है। यानी पूरे आईपीओ के 10 फीसदी शेयर एलआईसी के बीमाधारकों के रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा इन लोगों को प्रति शेयर 60 रुपये की छूट भी दी जाएगी। एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को आज से एसएमएस के जरिए अपने आईपीओ की जानकारी देना शुरू कर दिया है। इसमें एलआईसी आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

एलआईसी आईपीओ पर ये है जानकारों की राय
आईआईएफसल सिक्योरिटीज ने बताया है कि एलआईसी आईपीओ लिस्टिंग 1300 से 1400 रुपये तक पर हो सकती है। इस प्रकर प्रति शेयर 300 रुपये से 400 रुपये तक का फायदा हो सकता है।
इक्विटी रिसर्च सैमको सिक्योरिटीज यश शाह ने आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने एलआईसी आईपीओ में निवेश के बारे में सलाह दी है।
ट्रेडिंगो के फाउंडर पार्थ न्याती ने कहा है कि यह एक अच्छा आईपीओ है, जिसमें निवेश किया जा सकता है।

एलआईसी आईपीओ एक नजर में
- आज से निवेश के लिए खुला
- एलआईसी लाई देश का सबसे बड़ा आईपीओ
- एलआईसी आईपीओ से जुटाएगी 21000 करोड़ रुपये
- एलआईसी आईपीओ की पॉलिसीधारकों को दी गई एसएमएस से जानकारी
- एलआईसी आईपीओ आज से खुला
- एलआईसी आईपीओ 9 मई को शाम 5 बजे बंद होगा
- एलआईसी आईपीओ की लाट साइज 15 शेयर
- एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंक 902 रु से 949 रुपये तक
- एलआईसी आईपीओ में खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 45 रुपये की छूट
- एलआईसी आईपीओ में पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट
- एलआईसी आईपीओ में बेचे जा रहे हैं 22.13 करोड़ शेयर
- एलआईसी आईपीओ में एंकर निवेशकों ने किया 5,627 करोड़ रु का निवेश
- एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग 17 मई को संभव
कमाल का Penny Stock : 3 रु से सीधे हो गया 600 रू का, जानिए नाम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications