नई दिल्ली, मई 3। एलआईसी का आईपीओ कल यानी 4 मई 2022 को खुल जाएगा। कल से रिटेल निवेशक एलआईसी के आईपीओ में निवेश कर सकेंगे। लेकिन इसके पहले ही एंकर निवेशकों की तरफ शानदार रिस्पांस सामने आया है। इन एंकर निवेशकों ने हजारों करोड़ रुपये का निवेश पहले ही कर दिया है।
जानिए एंकर निवेशकों ने कितना पैसा लगाया
एलआईसी का आईपीओ में एंकर निवेशकों के लिए 2 मई 2022 को ही खुल गया था। एंकर निवेशकों की तरफ 5627.3 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया है। एंकर निवेशकों ने 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5,92,96,853 इक्विटी शेयर के आवेदन दिए हैं। इस आईपीओ में एंकर निवेशकों के लिए 5,620 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व हैं।
जानिए एंकर निवेशकों के बारे में
एंकर निवेशकों के रूप में गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, बीएनपी इन्वेस्टमेंट्स एलएलसी, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, सोसाइटी जेनरेल, इनवेस्को इंडिया और सेंट कैपिटल फंड शामिल रहे हैं। वहीं इन विदेशी निवेशकों के अलावा घरेलू निवेशकों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, एक्सिस म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी ट्रस्टी, निप्पॉन लाइफ, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, लार्सन म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड, आईडीएफसी एमएफ और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने हिस्सेदारी की है।
कल से रिटेल निवेशको को मिलेगा मौका
कल से एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों को पैसे लगाने का मौका मिलेगा। 4 मई से लेकर यह मौका 9 मई 2022 तक रहेगा।
ये है डिटेल
- एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर
- एलआईसी आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयर
- एलआईसी आईपीओ में खुदरा निवेशको अधिकतम 14 लॉट ले पाएंगे
- एलआईसी आईपीओ में बिक रही है 3.5 फीसदी हिस्सेदारी
- एलआईसी आईपीओ का साइज 21,000 करोड़ रुपये का
- एलआईसी आईपीओ 17 मई को लिस्ट हो सकता है
- एलआईसी आईपीओ में रिटेल निवेशकों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट
- एलआईसी आईपीओ में एलआईसी के बीमाधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट
निवेश से पहले जानें विशेषज्ञों की राय
सेम्को सिक्योरिटीज की इक्विटी रिसर्च हेड, येशा शाह के अनुसार एलआईसी आईपीओ में सब्सक्राइब किया जा सकता है। वहीं ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी का भी मानना है कि इस आईपीओ में पैसा लगाया जा सकता है। स्वास्तिक इंवेस्टमेंट के रिसर्च हेड संतोष मीना के अनुसार भी इस आईपीओ में पैसा लगाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications