नई दिल्ली, सितंबर 10। नागरिकों को बुढ़ापे में सुरक्षित रखने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक नया पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहह नागरिकों को सिर्फ एक बार प्रीमियम भरना होगा, एक बार के प्रीमियम के बाद जिंदगी भर पेंशन मिलता रहेगा। लेकिन अगर कोई नागरिक एकबार में पूरा प्रीमियम नहीं देना चाहता है, तब भी उसके पास रेगुलर प्रीमियम देकर पेंशन प्लान पाने का प्रावधान है।
पेंशन प्लस योजना
एलआईसी की नई पेंशन प्लस योजना उन सभी युवाओं के लिए एक ठीक विकल्प है जो रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी सुकून के साथ बिताना चाहते हैं। निवेशक इस पेंशन प्लान में निवेश ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। पेंशन प्लान में आनलाइन निवेश करने के लिए नागरिक को licindia.in पर क्लिक करना होगा।
5 सितंबर से हो गई है शुरूआत
आप पेंशन प्लस योजना को रेगुलर प्रीमियम पेमेंट करके खरीद सकते हैं या फिर एकमुश्त पेमेंट दे कर भी खरीद सकते हैं। एलआईसी का नया पेंशन प्लान एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, यूनिट लिंक्ड, इंडिविजुअल पेंशन प्लान है। यह अनुशासित बचत के माध्यम से नागरिकों को एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद करता है। निवेश की अवधि पूरी होने पर एक एन्युटी प्लान खरीदकर इसे नियमित इनकम में बदला जा सकता है। पेंशन प्लस योजना को सिंगल प्रीमियम पेमेंट पॉलिसी या नियमित रूप से प्रीमियम पेमेंट प्लान के तहत खरीदा जा सकता है।
प्रीमीयम और पॉलिसी टर्म चुनने का विकल्प
नागरिकों के पास देय प्रीमियम की धन राशि और पॉलिसी की अवधि चुनने का विकल्प मोजूद होगा। निवेशक के पास प्रीमियम की न्यूनतम और अधिकतम सीमा और उम्र चुनने का भी विकल्प होगा। पॉलिसी के कुछ शर्तों के तहत, मूल पॉलिसी के समान नियमों और शर्तों के साथ उसी पॉलिसी के भीतर संचय अवधि या डिफरमेंट पीरियड को बढ़ाने का विकल्प निवेशकों को दिया जाएगा। डिफरमेंट पीरियड का मतलब वह अनुमानित समय है, जब निवेशक काम करने में अक्षम होने लगता है।
चार फंड में मिलता है निवेश का विकल्प
निवेशक को पेंशन प्लस योजना में निवेश करने के लिए चार तरह के फंड्स का विकल्प मिलेगा। नागरिक इनमें से एक में निवेश कर सकते हैं। पॉलिसीधारक को हर किस्त के भुगतान पर प्रीमियम अलोकेशन शुल्क लगेगा। नागरिकों को गारंटीड एडिशंस सालाना प्रीमियम के एक प्रतिशत रूप में देय होगा। नियमित प्रीमियम के लिए गारंटीड एडिशंस 5-15.5 फीसदी की रेंज में देय होगा। अगर निवेशक सिंगल प्रीमियम देता है तो पॉलिसी ईयर पूरा होने पर 5 फीसदी देय होगा। गारंटीड एडीशंस को चुने गए फंड टाइप के आधार पर यूनिट्स को खरीदने में प्रयोग किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications