नई दिल्ली, दिसंबर 7। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कुछ समय पहले जीवन शांति पॉलिसी शुरू की थी। इस स्कीम की खासियत योजना के तहत मिलने वाली पेंशन है। कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी में निवेश करके जिंदगी भर मासिक पेंशन ले सकता है। आप न्यू जीवन शांति पॉलिसी से अपने रिटायरमेंट के बाद के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। यह एक सिंगल प्रीमियम योजना है, जिसमें पॉलिसीधारक के पास सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ डिफर्ड एन्युटी के बीच चुनने का ऑप्शन होता है। आज के समय में आप पैसों के मामले में किसी पर निर्भर नहीं कर सकते। बेहतर है कि आप अपना इंतजाम खुद करें। इसके लिए एलआईसी की यह स्कीम आपके काफी काम आ सकती है।
कितने साल बाद पेंशन
इमीडिएट एन्युटी के विकल्प के तहत पॉलिसी लेने के तुरंत बाद आपको पेंशन की सुविधा मिल जाएगी। वहीं डिफर्ड एन्युटी ऑप्शन में पॉलिसी लेने के 5, 10, 15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा शुरू हो सकती है। आप चाहें तो तुरंत अपनी पेंशन शुरू कर सकते हैं और चाहें तो बाद में भी शुरू कर सकते हैं। यदि आप अभी 40 साल के हैं, आप 5 लाख रुपये एक साथ इस योजना में निवेश करेंगे, तो आपके पास तुरंत या 5, 10, 15 या 20 साल बाद पेंशन शुरू करने का विकल्प होगा।
कितनी मिलेगी पेंशन
इस योजना के तहत पेंशन की राशि निश्चित नहीं है। यह आपकी निवेश राशि, आयु और डिफर्ड अवधि पर निर्भर करता है। यहां दो बातें ध्यान देने वाली हैं। डिफर्ड अवधि जितनी लंबी होगी (जो निवेश और पेंशन शुरू होने के बीच की अवधि होती है) या जितनी अधिक आयु होगी, आपको उतनी ही अधिक पेंशन मिलेगी।
कम से कम कितना निवेश
योजना के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य 150,000 रुपये है। हालांकि कुछ मामले ऐसे हैं जहां न्यूनतम एन्युटी और 150,000 रुपये का न्यूनतम खरीद मूल्य लागू नहीं होगा। बाकी अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी शुरू करने के लिए न्यूनतम आयु लिमिट 30 वर्ष और अधिकतम 85 वर्ष तय की गयी है। आपको जीवन शांति योजना के तहत लोन भी मिल सकता है। पेंशन शुरू होने के 1 साल बाद आप लोन ले सकते हैं। पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद आप इसे सरेंडर भी कर सकते हैं।
एन्युटी के अलग-अलग ऑप्शन
उपलब्ध एन्युटी के अलग-अलग ऑप्शन हैं। इनमें वार्षिक, छमाही, तिमाही और मासिक हैं। एन्युटी कुछ समय के अंतराल पर मिलेगी, जैसे कि 1 वर्ष, 6 महीने, 3 महीने और 1 महीने। 5 से 20 वर्ष के अंतराल पर विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत, जीवन शांति योजना में आपकी जमा राशि पर 8.79 से 21.6 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से पेंशन का विकल्प मिलता है।
जानिए बाकी नियम
योजना के तहत विभिन्न एन्युटी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के तरीके उपलब्ध हैं। एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता। इस प्लान को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। यह प्लान एलआईसी के पुराने प्लान जीवन अक्षय की तरह ही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications