अगर आपके पास भी भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी की पॉलिसी है तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: अगर आपके पास भी भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी की पॉलिसी है तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने कहा है कि एलआईसी के पॉलिसी होल्डरों को इसके आईपीओ में 10 फीसदी तक का रिजर्वेशन दिया जाएगा। मतलब एलआईसी की पॉलिसी रखने वाले लोगों के लिए आईपीओ का 10 फीसदी हिस्सा आरक्षित रहेगा।

एलआईसी में सरकार की बड़ी हिस्सेदारी
केंद्रीय वित्त मंत्रालय में निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस तरह से खुदरा निवेशकों को सरकारी कंपनी के आईपीओ में 10 फीसदी का रिजर्वेशन मिलता है, उसी तरह से एलआईसी के पॉलिसी होल्डरों को भी आईपीओ में रिजर्वेशन मिलेगा। उनका कहना है कि सिर्फ सरकार ही एलआईसी का मालिकाना हक क्यों रखे, एलआईसी के पॉलिसी होल्डर भी इसके मालिक बने।
सबसे बड़ी बीमा कंपनी
एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसका प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस साल अक्टूबर के बाद आने की संभावना है। सरकार ने महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और परियोजनाओं का वित्त पोषण करने के लिये विनिवेश कार्यक्रम से अगले वित्त वर्ष में 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। सरकार इस वित्त वर्ष में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई), आईडीबीआई बैंक लिमिटेड और दो अन्य सार्वजनिक बैंक को भी बेचना चाहती है।
सरकार ने वित्त विधेयक फाइनेंस बिल के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी के विनिवेश के लिये आवश्यक विधायी संशोधन पेश किये हैं। मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को मुश्किलों से बाहर निकालने के लिये अगले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा है। सरकार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और एयर इंडिय के लिये संभावित खरीददारों से रुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हो चुके हैं।
डीमैट खाता खोलना अनिवार्य
एलआईसी का आईपीओ कोई भी खरीद सकता है। इसके लिए डीमैट खाता होना जरूरी है। बिना डीमैट के शेयर नहीं मिलेगा। बाजार नियामक सेबी ने पहले ही यह नियम बना रखा है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ही शेयर खरीदे जा सकते हैं। एलआईसी का आईपीओ दूसरी तिमाही में आने की उम्मीद है। जानकारी के लिएबता दें कि इसके लिए आपको किसी ब्रोकरेज हाउस में खाता खुलवाना होगा। बैंक भी डीमैट खाते की सुविधा देते हैं। फिर यह डीमैट खाता आपके बैंक खाते से जुड़ जाएगा। आईपीओ खुलने पर आप इसे सबस्क्राइब कर सकते हैं। हालांकि इसमें फिक्स शेयरों का लॉट होता है। इससे आप स्टॉक, आईपीओ, म्यूचुअल फंड और सोने में खरीदारी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications