नई दिल्ली, जुलाई 6। अगर आप अपने रिटायरमेंट के लिए योजना बना रहे हैं तो ऐसी स्कीम ढूंढना बेहतर है, जो कम से कम निवेश पर बेहतर रिटर्न देगी। दूसरी चीज यह भी है कि योजना ऐसी भी बेहतर रहेगी, जो 2-4 बार पैसा देकर जीवन भर पेंशन दिलाए। मगर ऐसी स्कीम हर कंपनी या फंड हाउस के पास नहीं होती। पर देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के पास ऐसी स्कीमें हैं। हम आपको यहां एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताएंगे। आगे जानिए स्कीम की डिटेल।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी
एलआईसी की जिस योजना की हम बात करने जा रहे हैं वो है जीवन अक्षय पॉलिसी। इस स्कीम में सिर्फ एक बार निवेश करने पर आपको अच्छा पैसा मिलता है। अहम बात यह है कि पॉलिसीधारक को मृत्यु तक रिटर्न के रूप में हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। ये पेंशन एक निश्चित राशि के रूप में मिलेगी। जीवन अक्षय योजना में आपको केवल एक बार निवेश करना होगा।
कब मिलती है पेंशन
जब आप जीवन अक्षय पॉलिसी में एक बार निवेश करते हैं तो एक निर्धारित अवधि के बाद आप मासिक, तिमाही या वार्षिक पेंशन लेने का ऑप्शन चुन सकते हैं। होता यह है कि एलआईसी आपके पैसे से ब्याज प्राप्त करेगी ताकि आपको पेंशन दी जा सके।
कौन कर सकता है निवेश
इस योजना में हर कोई निवेश नहीं कर सकता। 30 से 85 वर्ष की आयु के व्यक्ति ही इस योजना को ले सकते हैं। योजना को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। सिंगल प्रीमियम के रूप में आपको योजना में न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख रुपये लगानी होगी। इसका मतलब है कि आपको कम से कम 1 लाख रु का निवेश करना ही होगा।
संयुक्त निवेश की सुविधा
जीवन अक्षय पॉलिसी में संयुक्त निवेश भी किया जा सकता है। मगर उस स्थिति में प्रत्येक निवेशक को अलग-अलग कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश करना होगा। एक बार जब आप एक तय राशि का निवेश कर लेते हैं, तो बेफिक्र हो जाएं। आपको जल्द ही अपनी मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। जितना अधिक आप निवेश करेंगे आपको उतनी ही अधिक पेंशन मिलेगी।
ऐसे मिलेगी तगड़ी पेंशन
जीवन अक्षय एलआईसी की उन पॉलिसियों में से है, जिनमें 10 से अधिक एन्युटी ऑप्शन उपलब्ध किए जाते हैं। शुरुआत में ही आपको गारंटीड एन्युटी रेट मिलती है। आपके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर निवेश का रिटर्न थोड़ा अलग होता है। मान लीजिए कि एक निवेशक ने जीवन अक्षय पॉलिसी में एक बार में 9,16,200 रुपये का निवेश किया। तो उस राशि से निवेशक को प्रति माह 6,859 रुपये रिटर्न या पेंशन मिलेगी। वे ये पैसा सालाना 86,265 रुपये या छमाही आधार पर 42,008 रुपये या तिमाही आधार पर 20,745 रुपये भी ले सकता है। हर महीने 6,859 रुपये, सालाना 86,265 रुपये या छमाही आधार पर 42,008 रुपये या तिमाही आधार पर 20,745 रुपये लिए जा सकते हैं। एक बार पेंशन शुरू हो जाने के बाद आपको ये पैसा जीवन भर मिलता रहेगा। यदि आप रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो यह योजना बहुत बेहतर रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications