
LIC share condition after 1 year of listing: एलआईसी का शेयर आज से ठीक एक साल पहले यानी 17 मई 2022 को लिस्ट हुआ था। एलआईसी के शेयर की उस दिन खराब लिस्टिंग हुई थी, और उस दिन से आज तक एलआईसी का शेयर फायदे में नहीं आया है।
एलआईसी ने आईपीओ के दौरान 949 रुपये में अपना शेयर एलाट किया था। लेकिन एक साल से यह शेयर आईपीओ में मिले रेट को देखने को तरस रहा है। यह शेयर एक साल बाद भी 500 रुपये से लेकर 600 रुपये की रेंज में ही कारोबार कर रहा है।
इस एक साल के दौरान एलआईसी की मार्केट कैप में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ गई है। वहीं आज एलआईसी का शेयर 570 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। एक साल के दौरान इस शेयर का न्यूनतम स्तर 530 रुपये का और उच्चतम स्तर 918.95 रुपये का रहा है।
जहां तक बड़े निवेशकों की बात है तो सभी ने अपनी हिस्सेदारी एलआईसी में कम की है। म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 0.74 फीसदी से घटकर 0.63 फीसदी पर आ गई है। वहीं एफआईआई की हिस्सेदारी 0.12 फीसदी से घटकर 0.08 फीसदी पर आ गई है।

हालांकि इसी दौरान रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी इसमें बढ़ी है। रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 1.88 फीसदी से बढ़कर 2.04 फीसदी हो गई है। हालांकि इस दौरान रिटेल निवेशकों की संख्या काफी कम हो गई है। आईपीओ के दौरान जहां कुल 39.89 लाख निवेशक थे, उनकी संख्या अब घटकर 33 लाख रह गई है। रिटेल निवेशकों का यहां पर मतलब है कि जिन्होंने 2 लाख रुपये से कम का निवेश किया हो।
एलआईसी का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। कंपनी ने इस आईपीओ के माध्यम से 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ के दौरान पॉलिसी होल्डर को छूट भी दी गई थी। लेकिन वह भी अब नुकसान में हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications