नई दिल्ली, जून 3। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) लोगों को 'जीवन अक्षय' पॉलिसी की पेशकश रही है। यह पॉलिसी निवेशकों के लिए रेगुलर मासिक पेंशन सुनिश्चित करती है। लोग इस पॉलिसी में अपने या अपने परिवार के सदस्यों के लिए निवेश कर सकते हैं। पॉलिसीधारक को एक बार एक निश्चित राशि का निवेश करना होगा और फिर वे इस योजना के तहत हर महीने पेंशन का आनंद ले सकते हैं। यानी एक बार पैसा देकर आपको जीवन भर हर महीने एक निश्चित पेंशन मिलती रहेगी। हर महीने 6859 रु महीने की पेंशन पाने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा, आइए जानते हैं।
कौन कर सकता है निवेश
एलआईसी इस पॉलिसी के तहत अपने पॉलिसीधारकों को विभिन्न ऑप्शन दे रही है। जैसे कि आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। यह पॉलिसी 30 से 85 वर्ष की आयु के सभी भारतीयों के लिए खुली है। साथ ही परिवार के दो सदस्य संयुक्त निवेशक भी बन सकते हैं। हालांकि निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जीवन अक्षय योजना के तहत कोई लोन सुविधा उपलब्ध नहीं है।
कम से कम कितना निवेश जरूरी
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश करना होगा। हालांकि पॉलिसी में निवेश की जाने वाली अधिकतम राशि पर कोई लिमिट या ऊपरी सीमा तय नहीं की गयी है। अगर आप इस पॉलिसी में निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 6,859 रुपये की लाइफटाइम पेंशन मिलेगी। जबकि तिमाही आधार पर 20,745 रुपये, उसके बाद अर्ध-वार्षिक आधार पर 42,008 रुपये और सालाना आधार पर 86,265 रुपये की राशि प्राप्त होगी।
कितना करना होगा निवेश
उदाहरण के लिए यदि आप पॉलिसी में 9,00,000 रुपये की बीमित राशि का विकल्प चुनते हैं तो आपको कुल 9,16,200 रुपये का निवेश करना होगा। इतने निवेश के बाद आपको तुरंत 6859 रु की मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। आप इस योजना पर 1 प्रतिशत कर छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
रिटायरमेंट के बाद करें निवेश
अगर आप रिटायरमेंट के बाद यानी 61 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करें और 8 लाख रु का सम एश्योर्ड चुन कर 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम दे तो आपको तुरंत मासिक पेंशन ऑप्शन चुनने पर 5157 रु प्रति माह मिलने लगेंगे। ये एक शानदार स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप दूसरों पर निर्भर होने से बच सकते हैं।
महिलाओं के लिए खास पॉलिसी
एलआईसी की एक पॉलिसी है आधारशिला। यह पॉलिसी सिर्फ महिलाएं ले सकती हैं। यानी ये पॉलिसी सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के तैयार की गयी है। दो और जरूरी बातें, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। पहली की पॉलिसी लेने वाली महिला की आयु 8 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। दूसरे महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। आधारशिला पॉलिसी में न्यूनतम बीमा कवर 75000 रु का होता है। वहीं अधिकतम बीमा कवर 3 लाख रुपये का होता है। यदि पॉलिसी शुरू होने के शुरुआती 5 सालों में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो सभी बेनेफिट नॉमिनी को दिए जाएंगे। पॉलिसीधारक की मृत्यु अगर 5 साल बाद हो उस स्थिति में नॉमिनी को अगर कोई लॉयल्टी एडिसन्स हो तो वो भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications