नई दिल्ली, अगस्त 23। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) में निवेश के लिए केवल कुछ महीने बाकी हैं। इस योजना को एलआईसी मैनेज करती है। पीएमवीवीवाई 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी वाली पेंशन योजना है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को निवेश के फौरन बाद मासिक / तिमाही / अर्धवार्षिक/ वार्षिक पेंशन दिवाती है। मजे की बात यह है कि इस योजना का फायदा उठा कर आप बिना एक भी रुपया खर्च किए हर महीने 9250 रु की पेंशन पा सकते हैं। वो कैसे उसका गणित हम आपको आगे बताएंगे।
कब तक है निवेश का मौका
पीएमवीवीवाई 31 मार्च 2023 तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। पीएमवीवीवाई बिक्री समाप्त होने में कुछ ही महीने बचे हैं। आइए जानते हैं कि इस योजना का सब्सक्रिप्शन लेने से वरिष्ठ नागरिकों को कितना फायदा मिलेगा। साथ ही जानते हैं योजना की पात्रता और वरिष्ठ नागरिकों को कितनी पेंशन मिल सकती है।
कौन कर सकता है निवेश
एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार भारत के 60 वर्ष (पूर्ण) और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक पीएमवीवीवाई योजना खरीद सकते हैं। इस योजना को खरीदने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। मगर कम से कम 60 वर्ष की आयु होना जरूरी है।
पॉलिसी की अवधि और पेंशन पेमेंट मोड
वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस योजना की अवधि 10 वर्ष है। पीएमवीवीवाई के तहत पेंशन का भुगतान निवेश द्वारा चुने गए तरीके के आधार पर मासिक / तिमाही / छमाही या वार्षिक आधार अदा की जाएगी। पीएमवीवीवाई के तहत पेंशन की पहली किस्त योजना की खरीद की तारीख से 1 साल, 6 महीने, 3 महीने या 1 महीने के बाद शुरू हो सकती है। जैसे कि यदि आपने पेंशन भुगतान का मासिक तरीका चुना है, तो यदि आप अभी योजना खरीदते हैं तो आपकी पेंशन 1 महीने बाद शुरू होगी।
न्यूनतम और अधिकतम पेंशन
इस योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये प्रति माह है जबकि अधिकतम पेंशन 9250 रुपये प्रति माह है। योजना के तहत उपलब्ध न्यूनतम खरीद मूल्य मासिक पेंशन के लिए 1,62,162 रुपये, तिमाही पेंशन के लिए 1,61,074 रुपये, अर्धवार्षिक पेंशन के लिए 1,59,574 रुपये और वार्षिक पेंशन के लिए 1,56,658 रुपये है। योजना के तहत उपलब्ध अधिकतम खरीद मूल्य मासिक पेंशन के लिए 15 लाख रुपये, तिमाही पेंशन के लिए 14,89,933 रुपये, अर्धवार्षिक पेंशन के लिए 14,76,064 रुपये और वार्षिक पेंशन के लिए 14,49,086 रुपये है। पीएमवीवीवाई योजना खरीदने के लिए एक वरिष्ठ नागरिक 15 लाख रुपये से अधिक का निवेश नहीं कर सकता है। पॉलिसी की अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति पॉलिसी को किसी भी समय सरेंडर कर सकता है।
ऐसे बिना पैसे खर्च किए मिलेगी 9250 रु की पेंशन
15 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदने पर वरिष्ठ नागरिक को 10 साल तक 9250 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। 14,49,086 रुपये के निवेश पर 1,11,000 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी। अहम बात यह है कि यदि आप 10 साल की पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं तो 15 लाख रुपये का मूल खरीद मूल्य (ऑरिजनल पर्चेज प्राइस) भी वापस कर दिया जाएगा। इस तरह आपको इस योजना की 9250 रु की मासिक पेंशन फ्री में मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications