नई दिल्ली, सितंबर 14। आज दो कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग हुई है। इसमें से अमी ऑर्गेनिक्स के शेयर की लिस्टिंग से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। इस कंपनी के शेयर में निवेश करने वालों को 50 फीसदी का रिटर्न आईपीओ के लिस्ट होते ही मिल गया है। हालांकि आज दूसरे आईपीओ की लिस्टिंग में निवेशकों को फायदा नहीं के बराबर ही हुआ। आज ही विजया डायग्नोस्टिक के शेयर की भी लिस्टिंग हुई है, जिसमें निवेशकों को निराशा ही हाथ लगी है। आइये जानते इन दोनों शेयरों के बारे में।

पहले जाने अच्छा फायदा करने वाले अमी ऑर्गेनिक्स के आईपीओ के बारे में
अमी ऑर्गेनिक्स के आईपीओ की आज बंपर लिस्टिंग ने निवेशकों पर पैसों की बारिश करा दी है। कंपनी ने यह शेयर निवेशकों को आईपीओ के दौरान 610 रुपये में एलाट किया था। वहीं आज सुबह यह 910 रुपये पर लिस्ट हुआ है। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 50 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अमी ऑर्गेनिक्स के शेयर की बीएसई में लिस्टिंग 902 रुपये पर हुई है।
स्पेशियल्टी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है अमी ऑर्गेनिक्स
अमी ऑर्गेनिक्स एक स्पेशियल्टी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने आईपीओ के दौरान 603 रुपये से लेकर 610 रुपये शेयर के हिसाब से प्राइस बैंड तय किया था। इस आईपीओ में 3 सितंबर तक निवेश किया जा सकता था। अमी ऑर्गेनिक्स स्पेशियलिटी केमिकल्स के रिसर्च और डिवेलपमेंट के अलावा मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी है।

अब जानिए विजया डायग्नोस्टिक के आईपीओ के बारे में
विजया डायग्नोस्टिक का आईपीओ आज निवेशकों को फायदा नहीं दे सका। विजया डायग्नोस्टिक ने आईपीओ के दौरान निवेशकों केा 531 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर ऐलाट किए थे। वहीं आज इसकी बीएसई में 2 फीसदी ऊपर यानी 542.30 रुपये के स्तर पर लिस्टिंग हुई है। वहीं एनएसई पर 1.69 फीसदी ऊपर यानी 540 रुपये पर इसकी लिस्टिंग हुई है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications