नयी दिल्ली। सरकार ने हाल ही में देश के सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया था कि वे लोन मोरेटोरियम अवधि के लिए वसूले गए ब्याज पर ब्याज (कम्पाउंड इंटेरेस्ट) को पात्र उधारकर्ताओं को वापस कर दें। बैंक और बाकी वित्तीय संस्थानों की तरफ से ये पैसा लोन ग्राहकों को लौटाना शुरू कर दिया गया है। बैंक ये पैसा ग्राहकों को लौटा कर सरकार से क्लेम करेंगे। सरकार ने बैंकों से कहा था कि वे 5 नवंबर या इससे पहले योग्य उधारकर्ताओं को साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर लौटा दें। यानी इन दोनों तरह ब्याज का जो फर्क है वो ग्राहकों को वापस कर दिया जाए। यदि आप भी ऐसे उधारकर्ताओं में शामिल हैं तो आपको आज ही कैशबैक के रूप में ये पैसा मिल सकता है।
किसे मिलेगा रिफंड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 करोड़ रुपये तक के लोन वाले सभी व्यक्तिगत उधारकर्ता और छोटे कारोबार सरकार की लोन मोरेटोरियम चक्रवृद्धि ब्याज माफी योजना के तहत रिफंड या कैशबैक के लिए पात्र हैं। यहां तक कि वे उधारकर्ता जिन्होंने मोरेटोरियम का ऑप्शन नहीं चुना और उस दौरान भी ईएमआई भरते रहे उन्हें भी कैशबैक दिया जाएगा। जिन लोगों ने समय पर ईएमआई का भुगतान किया उन्हें फरवरी 2020 के अंत पर उनका जितना लोन बकाया था उस हिसाब से उन पर जितना चक्रवृद्धि ब्याज बनता और असल में उन्होंने जितना साधारण ब्याज चुकाया उसकी अंतर राशि मिलेगी।
कैसे लगेगा पता
अब बड़ा सवाल ये है कि ग्राहकों को कैसे पता चलेगा कि उन्हें कैशबैक दिया गया है या नहीं? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बैंकों की तरफ से उधारकर्ता को उनके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भेजा जा सकता है। ये मैसेज उस नंबर पर भेजा जाएगा जो बैंक के पास रजिस्टर्ड है। इसी मैसेज में बैंकों की तरफ से पात्र उधारकर्ताओं को रिफंड या कैशबैक की सही जानकारी दी सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कुछ बैंकों ने पहले ही योजना के तहत पात्र उधारकर्ताओं को रिफंड करना शुरू कर दिया है।
कौन-कौन से लोन पर मिलेगा कैशबैक
सरकार की योजना के तहत हाउसिंग लोन, एजुकेशन लोन, क्रेडिट कार्ड का बकाया, ऑटो लोन, एमएसएमईलोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कंजम्पशन लोन पर रिफंड दिया जाएगा। जैसे ही बैंक और वित्तीय संस्थान ब्याज पर ब्याज माफी की प्रोसेस करेंगे वे सरकार से इसके लिए क्लेम कर सकते हैं। उनके पास सरकार के इस पैसे का क्लेम करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय होगा।
कितना मिल सकता है कैशबैक
समय पर ईएमआई भरने वालों को 32 हजार रु तक कैशबैक मिल सकता है। एक वैल्युएशन के मुताबिक जिन लोगों ने 2 करोड़ रुपये के होम लोन पर ईएमआई का सही समय पर भुगतान किया उन्हें लगभग 32,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये कैल्कुलेशन 8 फीसदी की अनुमानित ब्याज दर के हिसाब से की गई है। इतनी ब्याज दर पर 8 लाख रुपये का अर्धवार्षिक ब्याज और 32,538 रुपये का चक्रवृद्धि ब्याज हो जाता। यही 32,538 रुपये समय पर बतौर कैशबैक दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications