नयी दिल्ली। लोन ईएमआई के बाद अब हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम पर राहत की खबर आई है। सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार ने मोटर वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के रिन्यूअल के लिए भुगतान तिथि को 21 अप्रैल 2020 तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। ये एक ऐसा फैसला है जिससे देश के 60 करोड़ से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। अपनी आधिकारिक अधिसूचना में वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उसने 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय लॉकडाउन की अवधि के दौरान आने वाले थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान 21 अप्रैल या उसके बाद भुगतान करने की अनुमति दी है। इसके लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि रिन्यूअल के लिए जिस तारीख पर पॉलिसी का भुगतान करना होता है उसी तारीख से देर से किया भुगतान वैधानिक मोटर वाहन थर्ड पार्टी बीमा कवर की निरंतरता को सुनिश्चित करेगा।
इसलिए लिया गया फैसला
मोटर वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और स्वास्थ्य बीमा के रिन्यूअल के लिए भुगतान तारीख को स्थगित करने का निर्णय देश में कोरोनोवायरस महामारी और मौजूदा 21 दिन के नेशनल लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। सरकार ने उन स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीधारकों को भी देर से प्रीमियम भरने का भुगतान विकल्प दिया है, जिनको लॉकडाउन की अवधि के दौरान रिन्यूअल प्रीमियम का भुगतान करना था। सरकार ने पिछले सप्ताह डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए भी ऐसी ही सुविधा का ऐलान किया था।
मिलता रहेगा कवरेज
वाहन मालिकों और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीधारकों दोनों के लिए लॉकडाउन की अवधि 25 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए छूट दी गई है। आईआरडीएआई के अधिकारी के अनुसार यदि इस दौरान आपकी पॉलिसी एक्सपायर हो जाए तो आपको निरंतर कवरेज और बेनेफिट्स मिलते रहेंगे। वैसे बता दें कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों की मांग में बीते करीब 1 महीने में भारी उछाल आया है। ऑनलाइन वितरण पोर्टल पॉलिसीबाजार के मुताबिक स्वास्थ्य बीमा ने 35-40 प्रतिशत की छलांग लगाई है, जबकि जीवन बीमा की मांग में इस दौरान में 20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
ऑफलाइन कंपनियों का कारोबार घटा
डिजिटल बीमा कंपनियों की सेल्स बढ़ी है, मगर एजेंट्स के जरिये पॉलिसी बेचने वाली ऑफलाइन कंपनियों का कारोबार घटा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के कारण स्टार एलाइड हेल्थ ऐंड इंश्योरेंस की मार्च बीमा पॉलिसी बिक्री में पिछले साल मार्च के मुकाबले 50 फीसदी की गिरावट आई है। एचडीएफसी एर्गो हेल्थ इंश्योरेंस, रेलीगेयर, मैक्स बूपा, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स लाइफ और टाटा एआईए जैसी बीमा कंपनियां टेली-मेडिकल सर्विसेज को बढ़ाने के लिए पॉलिसीबाजार के साथ काम कर रही हैं। स्वास्थ्य और टर्म लाइफ इंश्योरेंस फिजिकल मेडिकल जांच के बिना पॉलिसीबाजार के जरिये खरीदे जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications