नयी दिल्ली। स्थायी खाता संख्या (PAN) आयकर विभाग की तरफ से जारी किया जाने वाला एक अहम नंबर और दस्तावेज है। आयकर विभाग की तरफ से ये नंबर प्लास्टिक कार्ड के रूप में जारी किया जाता है, जिस आम तौर पैन कार्ड कहा जाता है। पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज भी है। इनकम टैक्स भरने के लिए पैन काफी जरूरी है। हर वे शख्स जिसकी कुल बिक्री, टर्नओवर या ग्रॉस रिसीट किसी भी पिछले वर्ष में 5 लाख रुपये से अधिक होने की संभावना है उसके लिए पैन कार्ड प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा यदि आप कोई ऐसी स्पेशल वित्तीय लेनदेन करना चाहते हैं, जिसमें पैन का हवाला देना अनिवार्य है, तो उसके लिए भी पैन कार्ड जरूरी है। मगर यदि ये जरूरी कार्ड खो जाए तो क्या करें। आइए जानते हैं।
पैन कार्ड खो जाए तो परेशान न हों
अगर आपका पैन कार्ड खो जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको Request for New PAN Card or/ and Changes or Correction in PAN Data फ़ॉर्म जमा करके डुप्लिकेट पैन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। लेकिन ये फॉर्म भरने से पहले आपको अपने खोए हुए पैन के बारे में एक एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। फॉर्म जमा करते समय आपको फॉर्म के साथ एफआईआर की एक कॉपी अटैच करनी होगी।
अगर पैन नंबर भूल जाएं तो
अगर आपने अपना पैन कार्ड खो दिया है और आपको अपना पैन नंबर भी याद नहीं है तो आप आयकर विभाग की तरफ से दी जाने वाली "नो योर पैन" की सुविधा का उपयोग करके अपना पैन नंबर जान सकते हैं। आपको बस www.incometaxindia.gov.in पर लॉग-इन करना होगा। इतना करने से आप आयकर विभाग की खास सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इस तरह मिलेगा पैन नंबर
अपना पैन नंबर ऑनलाइन जानने के लिए आपको अपना नाम, पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि जैसे कुछ महत्वपूर्ण डिटेल देनी होगी। पैन के बारे में जानने के बाद आप ऊपर बताया गया फॉर्म जमा करके आप डुप्लिकेट पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कितना लगता है चार्ज
पैन के लिए आवेदन करने का शुल्क 110 रुपये (भारत के एडरेस पर आवेदन शुल्क 93 रु + 18% जीएसटी) और विदेशी पते के लिए 1020 रुपये (जीएसटी सहित) है। वैसे आपको सरकार द्वारा शुरू की गई ई-पैन सुविधा के बारे में भी पता होना चाहिए। यह सुविधा अब उन पैन आवेदकों के लिए उपलब्ध है जिनके पास वैध आधार नंबर है और आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है। इस तरह पैन हासिल करने का प्रोसेस पेपरलेस है और आपको इलेक्ट्रॉनिक पैन (ई-पैन) मुफ्त में जारी किया जाएगा।
इस तरह मिलता है ई-पैन
आपको इंस्टैंट या ई-पैन हासिल करने के लिए आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा और वैलिड आधार नंबर देना होगा। इसके बाद अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को सबमिट करें। इस प्रोसेस के बाद 15-अंकीय पावती संख्या (Acknowledgment Number) जनरेट होती है। आप अपने वैध आधार नंबर से अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं और आवंटन होने पर ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपकी ईमेल आईडी आधार के साथ रजिस्टर हो तो ई-पैन आपको आपकी ईमेल आईडी पर भी भेजा जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications