नई दिल्ली, जुलाई 11। कभी कभी आप कुछ आसान सी चीजों को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाते। मिसाल के तौर पर आपको कहां निवेश करना है, आप इसका फैसला एक दम या आसानी से नहीं ले सकते। इसी तरह यदि आप लॉटरी खरीदते हैं तो भला कैसे नंबर चुनेंगे? कुछ ऐसा ही कंफ्यूजन अमेरिका की एक महिला के सामने था। उसने उसका एक अलग ही रास्ता निकाला। मगर जो तरीका उसने खोजा उससे वे अब 2.3 करोड़ रु जीत चुकी है। जानते हैं इस महिला के करोड़पति बनने की कहानी।
सब्र से लिया काम
अमेरिकी राज्य मिसौरी के शहर सेंट चार्ल्स की जैकलिन बोर्नहॉप ने तीन साल तक सब्र रखा और अब वे एक ही साथ 2.3 करोड़ रु जीत गयीं। इस मिसौरी लॉटरी खरीदने वाली महिला ने तीन साल तक हर हफ्ते एक ही नबंर की लॉटरी ली। जैकलिन को उनके सब्र का फल मिला और अब उन्होंने 319,500 डॉलर का जैकपॉट इनाम जाती है। ये रकम भारतीय मुद्रा में लगभग 2.3 करोड़ रु बैठती है।
कब खरीदा टिकट
यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार जैकलिन ने मिसौरी लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह सालों से हर हफ्ते शो मी कैश में टिकट खरीद रही थीं। 13 जून को उन्होंने जो टिकट खरीदा उसमें वही नंबर था, जो वे तीन सालों से खरीद रहीं थीं। मगर इस बार किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने इस बार जैकपॉट जीता। बॉर्नहॉप ने कहा कि जब उन्होंने लॉटरी के नतीजे की जांच की तो वह चौंक गई। उन्होंने देखा कि उनके पास टिकट के सभी पांच नंबर मिल गए हैं।
कई बार चेक किया
लॉटरी के नंबर मिल जाने के बाद वे काफी हैरानी में थीं। उनके लिए यह अविश्वसनीय था। उन्होंने अपने लॉटरी के टिकट को बार-बार चेक किया। बोर्नहॉप उन दो विजेताओं में से एक रहीं, जिनके बीच 13 जून के 639,000 डॉलर के जैकपॉट को विभाजित किया गया। बॉर्नहॉप ने लॉटरी ऑफिस गयीं और वहां से उन्होंने अपना 319,500 डॉलर का इनाम हासिल किया।
टैक्सी ड्राइवर बना अमीर
हाल ही में केरल के रंजीत सोमराजन जो अबू धाबी (यूएई) में टैक्सी चलाते हैं, की करोड़ों रु की लॉटरी लग गयी। बता दें कि रंजीत उन भारतीय लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनकी यूएई में पहले ही लॉटरी के जरिए करोड़ों रु जीते हैं। उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर लॉटरी खरीदी थी, जिसमें 2 करोड़ दिरहम यानी करीब 40 करोड़ रु का इनाम लगा।
कई सालों से खरीद रहे थे टिकट
यूएई में रहने वाले रंजीत सोमराजन और उनके साथियों को 40 करोड़ रुपये (दिरहम 20 करोड़) का जैकपॉट लगा है। रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे। बता दें कि वह एक मस्जिद के सामने थे, जब उन्हें जैकपॉट जीतने की खबर मिली। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार रंजीत के मुताबिक जब दूसरे और तीसरे पुरस्कार की घोषणा हो रही थी तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जैकपॉट हासिल करूंगा। वे दूसरे और तीसरे इनाम से ही आस लगाए हुए थे। मगर उनका पहला इनाम लगा। यानी पूरे 2 करोड़ दिरहम।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications