नई दिल्ली, अक्टूबर 05। कब किसी कि किस्मत पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। न ही इसके बारे में कोई किसी तरह का दावा कर सकता है। इसी तरह की एक घटना अमेरिका में साउथ कैरोलिना के एक व्यक्ति के साथ घटी। ये व्यक्ति एक झटके में करोड़पति बन गया। गया तो यह किराने की दुकान पर सामान खरीदने था, मगर इसकी किस्मत ऐसी चमकी की कि ये लॉटरी में करोड़ों रु जीत गया। आगे जानिए पूरी डिटेल।
लॉटरी लग गई
हाल ही में यह घटना घटी है 46 वर्षीय प्रेस्टन माकी के साथ। उनकी लॉटरी लग गई, जिससे वह करोड़पति बन गए। असल में उनकी पत्नी ने उन्हें किराने की दुकान पर कुछ सामान लाने के लिए भेजा था। उनका जाना उनके लिए बेहद भाग्यशाली रहा। किराने की दुकान पर जाकर उन्होंने लॉटरी भी खरीद ली, जिसमें वे 190,736 डॉलर (1.5 करोड़ रुपये) जीत गए।
पत्नी की बात मानना रहा लकी
यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रेस्टन के मुताबिक अगर वह पत्नी के कहने पर किराना की दुकान पर नहीं जाते तो लॉटरी भी नहीं खरीदते और अगर लॉटरी नहीं खरीदते तो करोड़पति भी नहीं बनते। प्रेस्टन ने उसी मीजर स्टोर से 5 फैंटेसी टिकट भी खरीदे। इसी में निकले लकी ड्रॉ में वे 1.5 करोड़ रु जीत गए।
नहीं जा रहे थे सामान लेने
प्रेस्टन लॉटरी जीतने से काफी खुश हैं। वे रोज की तरह अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने उनसे किराने की दुकान पर जाकर घर का सामान लाने को कहा। पर वे जाना नहीं चाहते थे। परंतु उनकी पत्नी ने बार बार कहा तो वे चले गये। तब ही वहां लकी ड्रॉ प्ले हो रहा था। इनाम की बड़ी राशि देख कर उन्होंने भी 5 टिकट खरीदे। उन्होंने तुरंत देखने के बजाय अगली सुबह टिकट देखा।
लॉटरी को स्कैन किया
प्रेस्टन ने आराम से अगली सुबह रसोई में टिकट स्क्रैच किया। मोबाइल से लॉटरी को स्कैन करने पर पता लगा कि वे जैकपॉट विजेता हैं। वह इस इनामी राशि में से कुछ पैसा परिवार के लिए खर्च करेंगे। कुछ पैसा वे निवेश करना चाहते हैं। बता दें कि इस साल के शुरुआत में एक और व्यक्ति ने इसी तरह किराने की दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा और 15 करोड़ रु जीता था। वे सुबह की कॉफी के लिए दूध खरीदने गया था। वहीं उसने एक पॉवरबॉल टिकट खरीज लिया था। उसके पांचों नंबर मैच हो रहे थे। इससे वे 15 करोड़ रु जीता था।
एक और विजेता
पिछले महीने एक अमेरिकी शख्स सफर पर निकला और रास्ते में कॉफी पीने के लिए रुका। मगर इस ब्रेक ने उसकी किस्मत बदल दी। वे मालामाल हो गया। उसने लॉटरी टिकट खरीदा और उसमें 2 करोड़ रुपये जीत गया। ये घटना घटी थी वर्जीनिया, अमेरिका के मिगुएल मोरालेस के साथ। मिगुएल गाड़ी में गैस भरवाने के लिए स्टेशन पर रुके। वहीं एक कॉफी पीनी चाही। उसी समय उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीदा। उन्होंने लॉटरी स्क्रैच की। उस पर कूपन नंबर 2 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाला था। वर्जीनिया लॉटरी के ऑफिस में इनामी राशि लेने पहुंचे गये मिगुएल के मुताबिक गैस स्टेशन पर फूड मार्ट पर जब वे रुके तो वे बस एक कॉफी लेना चाहते थे। उनका कुछ भी और खरीदने का इरादा नहीं था। मगर उस स्टोर पर अंदर लॉटरी के कूपन लगे हुए थे। इसीलिए उन्होंने गोल्ड जैकपॉट लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया और ये फैसला उनकी तकदीर बदलने वाला साबित हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications