नयी दिल्ली। आम तौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर का वजन होता है 14.2 किलोग्राम (किग्रा)। आपके घर आने वाला गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा का होता है। मगर बहुत से लोगों के लिए ये सिलेंडर भी काफी बड़ा होता है और वे महीने में पूरी गैस खर्च नहीं कर पाते। ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए इंडियन ऑयल (आईओसी) ने एक खास प्रोडक्ट पेश किया है। कंपनी ने 5 किग्रा वाला स्पेशल गैस सिलेंडर लॉन्च किया है। छोटा होने की वजह से इस सिलेंडर को 'छोटू' नाम दिया गया है। इससे उन लोगों का पैसा बचेगा जिन्हें बड़े सिलेंडर की जरूरत नहीं है। क्योंकि नया सिलेंडर आने पर ऐसे लोगों के पास खाली सिलेंडर नहीं होता और मजबूरन उन्हें वही सिलेंडर देना पड़ जाता है, जिसमें गैस बाकी होती है।
कहां और कैसे मिलेगा ये सिलेंडर
आपको ये सिलेंडर कई बिक्री केंद्रों से मिल सकता है, जिनमें आईओसी पेट्रोल पंप, इंडेन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और डिपार्टमेंट (किराना) स्टोर्स शामिल हैं। आपको छोटू सिलेंडर सिर्फ एक आईडी जमा करने से मिल जाएगी। इस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको किसी तरह के एडरेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। एक छोटे वर्चुअल कार्यक्रम में आईओसी के अध्यक्ष एस एम वैद्य ने 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर लॉन्च किया। ये पूरे भारत में उपलब्ध होगा।
आसानी से याद होगा नाम
आईओसी के अनुसार 5 किलो वाले सिलेंडर का नाम सभी ग्राहकों को आसानी से याद होगा। कंपनी ने विभिन्न सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए ये सिलेंडर पेश किया है, जिनमें बिना किसी मौजूदा एडरेस प्रूफ वाले प्रवासी श्रमिक, युवा पेशेवर और ऐसे परिवार जिनकी गैस की खपत कम है, शामिल हैं। साथ ही छोटे कारोबारी संस्थानों में इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जा सकेगा। आईओसी ने कहा कि ये सिलेंडर प्राप्त करने के लिए, ग्राहक को केवल एक आईडी प्रूफ जमा करना होगा।
लाना-ले जाना होगा आसान
ये सिर्फ 5 किलो का सिलेंडर है, जिसे आप आसानी से इधर से उधर ले जा सकते हैं। न्यूनतम कागजी कार्रवाई और सुरक्षित डिजाइन उन सभी ग्राहकों के लिए इसे एक शानदार विकल्प बनाता है, जिन्हें कम एलपीजी की आवश्यकता होती है। बेहतर एक्सेस के लिए लगातार विस्तार वाले नेटवर्क के जरिए छोटू देश के 695 जिलों में उपलब्ध है।
सभी के आएगा काम
गौरतलब है कि ये सिलेंडर उन लोगों के भी काम आएगा, जिनके लिए 14.2 किग्रा वाला सिलेंडर कम पड़ जाता है। अगर आपका सिलेंडर 2-4 दिन बाद आएगा तो आप इमरजेंसी में छोटू सिलेंडर से काम चला सकते हैं। बल्कि आप पहले से ही इसे लाकर रख लें ताकि कभी भी इसका इस्तेमाल किया जा सके। इससे आपको न तो पड़ोसी से सिलेंडर मांगना पड़ेगा और न ही औने-पौने दाम पर नया सिलेंडर खरीदना होगा।
भारत गैस ग्राहक ऐसे मंगाए सिलेंडर
भारत गैस के ग्राहकों के लिए आसान सुविधा मौजूद है। भारत गैस के ग्राहक पीओआई प्रूफ देकर छोटा सिलेंडर ले सकते हैं। आप 1800-22-4344 पर कॉल करके 5 किलो वाला सिलेंडर घर भी मंगा सकते हैं। 2 घंटों के अंदर सिलेंडर मिल जाएगा। आपको 25 रुपये की डिलीवरी फीस देनी होगी। मगर आपको पीओआई प्रूफ उपलब्ध कराना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications