LPG Gas Cylinder Price: आज 1 अप्रैल 2024 है और आज से ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही सरकार ने पब्लिक को खुश होने का एक और मौका दे दिया है। दर असल भारत सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर के दाम घटा गए हैं जिससे पब्लिक को राहत मिल सकती है। हालांकि बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखकर यह कटौती कुछ खास नहीं है लेकिन लोगों को थोड़ी बहुत रहता तो जरूर मिलेगी। इस बार सरकार के द्वारा कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम की गई हैं।
जाने कितनी कम हुई सिलेंडर की कीमत
मिल रही जानकारी के मुताबिक ऑयल कंपनी के द्वारा लिक्विड पेट्रोलियम गैस यानी एलपीजी की कीमतों में कटौती की गई है। दरअसल यह कटौती 19 किलोग्राम के वजन वाले कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल घर पर नहीं किया जा सकता बल्कि उसे व्यक्ति के द्वारा किया जाता है, जिसकी हलवाई की दुकान होती है या फिर वह अपना खाने पीने का सामान बनाकर बेचता है। सरकार के द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 30.5 की कटौती की गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं आया बदलाव
वहीं अगर बात करें डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की जिन्हें घर पर इस्तेमाल किया जाता है, तो इनकी कीमतों में कोई खास कटौती नहीं हुई है। गैस सिलेंडर में की गई कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर ही दी गई है। ऐसे में आम जनता को गैस की कीमतों में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिला है फायदा
हालांकि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पाने वाले लाभार्थियों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है जिसके तहत उन्हें गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी अगले साल 2025 तक मिलती रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बसर करने वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाता है।
वहीं इसके पहले होली के त्यौहार के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मुफ्त में सिलेंडर देने की बात कही थी। इसके पहले दीपावली के दौरान योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों से सिलेंडर के पैसे नहीं लिए थे।
जाने कहां हुई कितनी कटौती
देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपए की कटौती की गई है। वहीं अगर बात की जाए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की तो यहां पर गैस सिलेंडर की प्राइस में 32 रु की कटौती की गई है। चेन्नई में एलपीजी गैस की कीमत में 30.5 और मुंबई में 31.5 रुपए की कटौती की गई है।
इससे पहले जनवरी और फरवरी के अलावा मार्च के महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी। आंकड़ों के मुताबिक मार्च के महीने में प्रति सिलेंडर 25.5 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अगर बात करें फरवरी की तो इस दौरान एलपीजी गैस की प्राइस में 14 रुपए की तेजी देखी गई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications