नई दिल्ली, अप्रैल 28। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 10 रुपये की कमी की थी, जिससे करोड़ों उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिली। लेकिन बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी 809 रुपये है। असल में बीते कुछ महीनों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं हैं, जिससे सिलेंडर के दाम काफी बढ़ गए। मगर आपके पास मौका है काफी सस्ते में सिलेंडर खरीदने का। हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप सिर्फ 9 रु में सिलेंडर खरीद सकते हैं।
पेटीएम लाई ऑफर
आम आदमी पर सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों का बोझ कम करने के लिए पेटीएम एक खास ऑफर लेकर आई है। डिजिटल पेमेंट ऐप से एलपीजी की बुकिंग करने पर आप सिर्फ 9 में सिलेंडर पा सकते हैं। पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए एक बम्पर ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को सिलेंडर बुकिंग पर पूरे 800 रु तक का कैशबैक मिल सकता है।
कब तक है मौका
अगर आप भी पेटीएम ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास ऐसा करने के लिए 30 अप्रैल 2021 तक का मौका है। ये ऑफर केवल उन उपभोक्ताओं के लिए है जो पहली बार पेटीएम ऐप से एलपीजी सिलेंडर बुक और उसके लिए पेमेंट करेंगे। जब आप एलपीजी सिलेंडर के लिए पेटीएम से बुकिंग और पेमेंट करेंगे तो आपको ऑफर के तहत एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसका कैशबैक मूल्य 800 रुपये होगा। यह ऑफर ऑटोमेटेड रूप से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर लागू होगा।
कम से कम 500 रु की पेमेंट
यह ऑफर न्यूनतम 500 रुपये के भुगतान पर लागू होगा। कैशबैक पाने के लिए आपको स्क्रैच कार्ड ओपन करना है, जो आपको बिल पेमेंट के बाद मिलेगा। कैशबैक राशि 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक हो सकती है। आपको यह स्क्रैच कार्ड 7 दिनों के भीतर ओपन करना होगा। इसके बाद आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।
कैसे करें बुकिंग
अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में पेटीएम ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपनी गैस एजेंसी के साथ सिलेंडर बुकिंग करें। इसके लिए पेटीएम ऐप में Show more ऑप्शन पर जाएं और उसे क्लिक करें। फिर Recharge और Pay Bills पर क्लिक करें। इसके बाद आपको सिलेंडर बुक करने का विकल्प दिखाई देगा। यहां अपने गैस प्रोवाइडर का नाम चुनें। बुकिंग से पहले, आपको FIRSTLPG का प्रोमो कोड डालना होगा। बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर उपयोग किया जाना जरूरी है।
सिलेंडर दाम ऐसे होते हैं तय
एलपीजी सिलेंडरों की कीमत, जो मासिक आधार पर संशोधित की जाती है, मुख्य रूप से दो फैक्टरों पर निर्भर करती है। पहला डॉलर-रुपये की विनिमय दर और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम। कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे अप्रैल में एलपीजी पर थोड़ी राहत मिली। अब 1 मई को गैस सिलेंडर के नये दाम जारी होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications