नयी दिल्ली। इस समय घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपये है। मगर आप महंगे गैस सिलेंडर पर 700 रु तक बचा सकते हैं। जी हां 819 रु के सिलेंडर पर आपको पूरे 700 रु का कैशबैक मिल सकता है। ये कैशबैक पेटीएम दे रही है। पेटीएम का यह ऑफर काफी समय से चल रहा है और फिलहाल 31 मार्च तक इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। अगर आप सस्ता सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। आइए जानते हैं कि कैसे गैस सिलेंडर पर पूरे 700 रु की बचत की जा सकती है।
119 रु में मिलेगा सिलेंडर
पेटीएम के ऑफर के तहत आपको गैस सिलेंडर बुकिंग पर 700 रु का कैशबैक मिलेगा, जिससे सिलेंडर रीफिलिंग के लिए आपको सिर्फ 119 रु की पेमेंट करनी होगी। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको केवल पेटीएम ऐप डाउनलोड करना होगा और उसी से अपने घर का गैस सिलेंडर बुक करना होगा। पेटीएम ऐप के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने पर आपको 700 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
किसे मिल सकता है कैशबैक
पेटीएम के जरिए गैस सिलेंडर पर कैशबैक हर किसी को नहीं मिल सकता। ये कैशबैक ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो पहली बार पेटीएम से गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं। यानी आप केवल एक बार ही कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
ये है पेटीएम से गैस बुकिंग का प्रोसेस
यदि आपके पास पेटीएम नहीं है तो इंस्टॉल करें और अपना अकाउंट बनाएं। आपको पेटीएम ऐप पर शो मोर ऑप्शन में रिचार्ज और पे बिल विकल्प पर क्लिक करना है। फिर बुक सिलेंडर पर क्लिक करें। अब यहां आपको गैस सिलेंडर से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद बुकिंग से पहले आपको FIRSTLPG प्रोमो कोड को दर्ज करना होगा ताकि आपको कैशबैक मिल सके। गैस बुकिंग के 24 घंटे के अंदर आपको एक कैशबैक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसे आपको 7 दिनों के अंदर इस्तेमाल करना है।
कितना महंगा हुआ सिलेंडर
दिसंबर की शुरुआत में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 594 रु थी, जो अब बढ़ कर 819 रु हो गयी है। अंतिम बार सिलेंडर की कीमतों में 25 रु की बढ़ोतरी की गयी है। आम जनता के लिए दूसरी परेशानी ये है कि अधिकतर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। यानी महंगे सिलेंडर से बचने का कोई रास्ता नहीं है।
गरीबों के लिए खास स्कीम
गरीबों के लिए सरकार की एक खास योजना है। ये है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बतौर वित्तीय सहायता केंद्र सरकार 1600 रु देती है। गरीब परिवारों को ये पैसा एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए मिलता है। उन्हें गैस चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर के लिए ईएमआई की सुविधा भी दी जाती है। इस योजना के लिए आवेदन केवल परिवार की महिला सदस्य के नाम से ही किया जा सकता है। ये गरीब परिवारों के लिए काफी फायदे वाली योजना है। उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में की गयी थी। आवेदन करने वाली महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी जरूरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications