नई दिल्ली, अप्रैल 18। पिछले कुछ महीनों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। मगर इस बीच एलपीजी ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। अप्रैल 2021 से इंडियन ऑयल लिमिटेड ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की। इस कटौती के बाद दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 809 रुपये रह गयी। बेशक अप्रैल में गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गयी है, मगर यह नवंबर में 594 रु की तुलना में अभी भी बहुत अधिक है। पर एक तरीका है, जिससे आप 809 रु वाले सिलेंडर को सिर्फ 9 रु में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
पेटीएम का शानदार ऑफर
डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल 'फर्स्ट टाइम' ऑफर शुरू किया है। इसी ऑफर के तहत ग्राहक केवल 9 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। इस फिनटेक कंपनी ने कैशबैक ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत अगर आप पेटीएम से 809 रुपये वाला गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपको 800 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
जानिए कब तक है मौका
यह ऑफर 30 अप्रैल, 2021 तक उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप इस पूरे महीने में खास ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। कैशबैक ऑफर का फायदा केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जो इन शर्तों को पूरा करेंगे। आइए जानते हैं कि क्या है ये शर्त।
पहली बार बुक करने वालों को फायदा
यह ऑफर केवल उन ग्राहकों के लिए वैलिड है जो पेटीएम ऐप के जरिए पहली बार एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और भुगतान करेंगे। इस योजना के तहत जब आप गैस बुकिंग करते हैं और सिलेंडर के लिए पेमेंट करते हैं, तो आपको 800 रुपये तक का कैशबैक वाला एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। यह ऑफ़र ऑटोमैटेड ही आपकी पहली एलपीजी बुकिंग पर लागू होगा।
कम से कम कितना कैशबैक
एक शर्त यह भी है कि ऑफर का लाभ लेने के लिए कम से कम 500 रुपये की पेमेंट करनी होगी। अब सिलेंडर 809 रु का है तो ये शर्त वैसे भी पूरी हो जाएगी। बता दें कि कैशबैक राशि 10 रुपये से 800 रुपये के बीच हो सकती है। बेनेफिट लेने के लिए आपको मिलने वाला स्क्रैच कार्ड सात दिनों के भीतर ओपन करना होगा।
कैसे करें बुकिंग
यदि आप कैशबैक के लिए पात्र हैं, तो अपने पेटीएम अकाउंट में लॉगिन करें और 'शो मोर' ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर रिचार्ज एंड पे बिल्स पर क्लिक करें, एक पॉप अप 'बुक ए सिलेंडर' दिखाई देगा। अपना गैस प्रोवाइडर चुनें और भुगतान करने से पहले प्रोमो कोड - FIRSTLPG दर्ज करना न भूलें। भुगतान करें और अगले 7 दिनों के भीतर अपने कैशबैक का लाभ उठाने के लिए स्क्रैच कार्ड का उपयोग करें।
कैसे बदलते हैं सिलेंडर के दाम
एलपीजी सिलेंडरों की कीमत, जो मासिक आधार पर संशोधित की जाती है, मुख्य रूप से दो फैक्टरों पर निर्भर करती है। पहला डॉलर-रुपये की विनिमय दर और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम। कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे अप्रैल में एलपीजी पर थोड़ी राहत मिली।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications