देश में मंहगाई दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही है। मौजूदा हालात में पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। इसी के साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी बहुत तेज रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं।
नई दिल्ली: देश में महंगाई दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही है। मौजूदा हालात में पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। इसी के साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी बहुत तेज रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं। बीते कल सोमवार को प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में कहा कि पिछले 7 साल में गैस सिलेंडर के दाम दोगुना होकर 819 रुपये हो गए हैं।

एलपीजी के दाम 225 रुपये बढ़े
वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कलेक्शन में 459 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में कहा कि मार्च 2014 को 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपये थी। इस महीने उसी सिलेंडर की कीमत 819 रुपये हो गई है। जबकि इस साल रसोई गैस की कीमत में अब तक 225 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।
कुछ सालों में कीमतों में हुई बढ़ोतरी
एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिसंबर 2020 में 594 रुपये प्रति सिलेंडर थी। जिसके दाम बढ़कर 819 रुपये हो गए हैं। पिछले कुछ सालों में कीमतों में हुई बढ़ोतरी से रसोई गैस और पीडीएस केरोसीन ऑयल पर भी सब्सिडी खत्म हो गई है। इस बात का भी जिक्र किया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पिछले कुछ महीनों में बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2020 में इसके दाम 594 रुपये थे, जो अब 819 रुपये हो गए हैं। इसी तरह गरीबों को पीडीएस के जरिए बेचा जाने वाला केरोसीन ऑयल मार्च 2014 में 14.96 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिलता था, जो अब 35.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
ऑल टाइम हाई पर पेट्रोल-डीजल
अभी के हालातों को अगर देखते हुए बात करें तो इस समय पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। देश के सभी राज्यों में वैट और टैक्स अलग-अलग है। वहीं साल 2013 में पेट्रोल-डीजल पर 52,537 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ था। साल 2019-20 में 2.13 लाख करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ है। इस साल के शुरुआती 11 महीनों में 2.94 लाख करोड़ रुपये का टैक्स जमा हो चुका है। बता दें कि मौजूदा समय में सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 31.80 रुपये प्रति लीटर लगता है। साल 2018 में पेट्रोल पर 17.98 रुपये और डीजल पर 13.83 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगती थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications