नयी दिल्ली। दो दिन पहले गैस सिलेंडर की नई कीमतों का ऐलान किया गया। नवंबर महीने के लिए गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को समीक्षा के बाद गैस सिलेंडर के नये रेट घोषित करती हैं। मगर फिलहाल जुलाई से ही इनमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। नवंबर महीने के लिए भी सिलेंडर के पुराने दाम ही बरकरार रहेंगे। यानी दिल्ली में 14.2 किग्रा वाले सिलेंडर का दाम 594 रुपये पर ही स्थिर रहेगा। पर गैस सिलेंडर की कीमतों का इस पर मिलने वाली सब्सिडी से भी कनेक्शन है, जो कि मई महीने से नहीं मिल रही है। नवंबर में भी गैस सिलेंडर के स्थिर रहे तो इस महीने एलपीजी सब्सिडी मिलेगा या नहीं आइए जानते हैं।
गैस के दाम और सब्सिडी का कनेक्शन
2020 में मई महीने से ही ग्राहकों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इसका एक बड़ा कारण है। असल में सरकार ने सब्सिडी में लगातार कटौती की है, जिसके नतीजे में सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की बराबर गई। अब नवंबर महीने के लिए भी सिलेंडर के दाम नहीं बदले इसलिए इस महीने में भी ग्राहकों को सब्सिडी का पैसा नहीं मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से लिंक
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम काफी कम हुए। इसी का असर गैस सिलेंडर की कीमतों पर पड़ा। कच्चा तेल सस्ता होने से भारत जैसे देशों को फायदा मिलता है। इधर केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये। जुलाई 2019 में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 495 रुपये थी, जो अब 594 रु है। इसस हुआ ये कि सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत करीब-करीब बराबर हो गई और सब्सिडी मिलना बंद हो गयी।
क्यों मिलती है सब्सिडी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार 14.2 किलो के 12 सिलेंडर ग्राहको को सस्ती पर दिलाती है। मतलब आप इन सिलेंडरों को मार्केट में मौजूदा रेट पर खरीदते हैं, मगर सरकार इस पर सब्सिडी का पैसा देती है, जो सीधा आपके खाते में आता है। इससे आपको सिलेंडर सस्ता पड़ता है।
अप्रैल रहा अहम महीना
इस मामले में अप्रैल एक अहम महीना रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम काफी घटे थे, जिससे मई में सिलेंडर की कीमत 162.50 रु गिर कर 581.50 रु पर आ गई थई। इसके बाद जून और जुलाई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर और सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमतों में बराबर बढ़ोतरी देखी गई। जुलाई के बाद कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गैस सिलेंडर की डिलिवरी के लिए नया रूल
बता दें कि सब्सिडी के अलावा सिलेंडर की डिलिवरी के लिए भी एक अहम नियम बदला है। 1 नवंबर 2020 से एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए ओटीपी को जरूरी बना दिया गया है। ये फैसिलिटी पहले से ही कई शहरों में लागू कर दी गई थी। इस सर्विस के तहत आपको मोबाइल पर आया ओटीपी डिलीवरी करने वाले को बताना होगा। इसके बिना आपको गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications