नई दिल्ली, नवंबर 24। क्या आपको भी एलपीजी की सब्सिडी मिलना बंद हो गयी थी? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल सरकार की तरफ से एक बार फिर उन लाभार्थियों के खाते में एलपीजी सब्सिडी देना शुरू कर दिया है, जो इसके लिए पात्र हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई हैं, जिनमें एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर तक का भुगतान किया जा रहा है। वहीं कुछ लाभार्थी प्रति सिलेंडर सब्सिडी 158.52 रुपये या फिर 237.78 रुपये भी प्राप्त कर रहे हैं।
कैसे मिल रही सब्सिडी
यदि किसी ग्राहक को एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है तो भी उसे सिलेंडर मार्केट प्राइस पर ही खरीदना होगा। मगर सरकार सब्सिडी का पैसा सीधे ग्राहक के बैंक खाते ट्रांसफर करेगी। इस तरह एक साल में प्रति परिवार 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिल जाएगी। इस समय सरकार की तरफ से एलपीजी के ग्राहकों को सब्सिडी दी जा रही है। मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी दरों की समीक्षा की जाती है।
खाते में सब्सिडी
ऐसा भी कभी हो सकता है कि आप मैन्युअल रूप से चेक करनें कि कि आपके खाते में सब्सिडी का पैसा आया है या नहीं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप सरकारी कंपनियों (आईओसीएल, एचपी और बीपीसीएल) की साइट पर गैस सब्सिडी स्टेटस को कैसे चेक कर सकते हैं।
ये है आसान तरीका
अगर कोई अपनी एलपीजी आईडी नहीं जानता तो http://mylpg.in/ पर जाकर 17 अंकों के एलपीजी नंबर के नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। कंपनी का नाम चुनने के लिए कहा जाएगा। फिर तीन विकल्पों में से भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन चुनें। आवश्यक ऑप्शन आपको नये पेज पर ले जाएगा। नए पेज पर किस विकल्प को चुना है, इसके आधार पर कुछ डिटेल देने को कहा जाएगा। यहां आपको फोन नंबर, वितरक का नाम और उपभोक्ता नंबर देना होगा। फिर आपको एक कैप्चा कोड भरना होगा और सबमिट करना होगा।
अगर पहले से पता हो एलपीजी आईडी
http://mylpg.in/ पर जाएं। दिए गए स्थान के दायीं ओर अपना एलपीजी आईडी दर्ज करें। अब चाहे आप किसी भी ओएमसी एलपीजी का उपयोग कर रहे हों, आपको अपना यूजर डिटेल भरना होगा। 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की डिटेल भरें। कैप्चा कोड में पंच करें और प्रोसीड करें। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी का इस्तेमाल करें।
नये पेज पर ईमेल
अगले पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी और पासवर्ड बनाना होगा। आपको अपनी ईमेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा। अब mylpg.in पर अकाउंट लॉगिन करें। पॉप अप विंडो में उल्लेख करें कि क्या आपका बैंक और आधार कार्ड आपके एलपीजी खाते से जुड़ा हुआ है। फिर क्लिक करें, देखें सिलिंडर बुकिंग हिस्ट्री/सब्सिडी ट्रांसफर। सरकार की पहल (डीबीटीएल) योजना यह सुनिश्चित करती है कि एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी सीधे ग्राहकों के आधार से जुड़े बैंक खातों में दी जाए। इस बीच सरकार रसोई में पर्यावरण के अनुकूल ईंधन का कवरेज बढ़ाने के लिए पीएमयूवाई के तहत गरीब महिलाओं को पहले ही 8 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दे चुकी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications