नई दिल्ली, मई 29। अमेरिका में एक 22 वर्षीय महिला की किस्मत ऐसी चमकी की कि शुरुआत में उसे भी यकीन नहीं हुआ। किस्मत का ये खेल ऐसा रहा कि यह महिला रातोंरात 7 करोड़ रु से अधिक की रकम जीत गयी। दरअसल में अमेरिका में कोरोना की वैक्सीन लगवाने वालों के लिए लॉटरी शुरू की गयी थी, जिसमें 5 लोगों को इनाम मिलना था। इनमें पहली विजेता रही ये 22 वर्षीय महिला, जिसने 10 लाख डॉलर का इनाम जीता। आगे जानिए पूरी डिटेल।
रातोंरात बन गयी करोड़पति
अमेरिका के राज्य ओहियो में वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवाने के लिए लॉटरी शुरू की गयी। लॉटरी के जरिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने का उद्देश्य था। 22 वर्षीय अबीगैल बुगेन्स्के वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में शामिल हैं। बुगेन्स्के सिनसिनाटी से क्लीवलैंड के पास अपने माता-पिता के घर जा रही थी, जब उनके पास एक फोन आया। लाइन पर राज्य के गवर्नर थे। उन्हें बताया गया कि वे 1 मिलियन डॉलर जीती हैं।
शुरू में लगी प्रैंक कॉल
बुगेन्स्के के अनुसार शुरू में उन्हें यह प्रैंक कॉल लगा। मगर उनके पास फोन पर लगातार कई मैसेज आए, जिससे उन्हें कंफर्म हुआ कि वे वाकई इनाम जीती हैं। वह अविश्वास में अपने माता-पिता के घर पहुंची और खूब चिल्लाने लगीं। उनके माता-पिता को लगा कि वे रो रही हूं और कुछ गड़बड़ है। वे चीखने-चिल्लाने लगी कि उन्हें एक मिलियन डॉलर का इनाम मिला है और वे करोड़पति बनने जा रही हैं।
वैक्सीन के बदले लॉटरी का इनाम
बुगेन्सके, जिन्होंने पिछले साल कॉलेज से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की और हाल ही में एक इंजीनियर के रूप में नौकरी करने के लिए सिनसिनाटी एरिया में रह रही थीं। ओहियो की नई लॉटरी के माध्यम से उन लोगों को 1 मिलियन डॉलर की पेशकश की, जिन्हें कोरोनोवायरस वैक्सीन का कम से कम एक शॉट लिया है। यह आइडिया अमेरिका भर में मशहूर हो रहा है। वहां कोलोराडो, मैरीलैंड और ओरेगन जैसे राज्य घटते वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के प्रयास में ऐसे ही ऑफर दे रहे हैं।
27 लाख में बनी विजेता
बुगेन्सके के अनुसार वे हर किसी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। वे कहती हैं कि यदि एक मिलियन डॉलर जीतना पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं है, तो वास्तव में नहीं जानती कि क्या होगा। यानी उनके अनुसार 10 लाख डॉलर तक का इनाम वैक्सीन लगवाने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। 27 लाख से अधिक ओहियो वासियों ने 1 मिलियन डॉलर जीतने के लिए लॉटरी में एंट्री की थी। इनमें से बुगेन्सके को इनाम लगा है। 1 मिलियन यानी 10 लाख डॉलर, जो भारतीय मुद्रा में 7 करोड़ रु से अधिक हैं।
क्या करेंगी इतने पैसों का
बुगेन्सके इतनी बड़ी रकम जीतने के बावजूद अपनी नौकरी नहीं छोड़ेंगी। वे कहती हैं कि उनकी नौकरी छोड़ने की कोई योजना नहीं है। वह कुछ पैसे दान करने और बाकी निवेश करने की सोच रही हैं। लेकिन एक चीज है जिसे वह खरीदना पसंद करेंगी। एक पुरानी कार। वे एक यूज्ड कार खरीदना चाहती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications