नयी दिल्ली। किस्मत कब बदल जाए किसी को नहीं मालूम। किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए ये भी कोई नहीं जानता। कुछ लोगों को किस्मत का धनी कहा जाता है। ऐसा इसलिए कि क्योंकि उनके जीवन में कोई ऐसी घटना हो जाती है जो उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख देती है। ऐसा ही मामला सामने आया है एक ट्रक ड्राइवर का, जो रातोंरात 1-2 नहीं बल्कि पूरे 15 करोड़ रु का मालिक बन गया। उसकी किस्मत का सितारा अनजाने में सही मगर चमक गया। आइये जानते हैं कि कैसे एक ट्रक चलाने वाला 15 करोड़ रु का मालिक बना।
लॉटरी टिकट से जीता 15 करोड़ रु क इनाम
ClickOnDetroit की रिपोर्ट के अनुसार ये मामला अमेरिका के राज्य मिशिगन का है। वहां एक व्यक्ति अपने ट्रक से सफर कर रहा था। सफर के दौरान उसने अपने ट्रक के पहियों में हवा भरवाने के लिए रुकना पड़ा। इत्तेफाक से उसकी जब में छुट्टे पैसे नहीं थे। मजबूरन उसने एक नजदीकी लॉटरी स्टॉल से 10 डॉलर में एक 'लकी 7's स्क्रैच-ऑफ टिकट' खरीदा। इसके आगे जो हुआ वो किसी अचंभे से कम नहीं है। दरअसल स्टॉल पर मौजूद लॉटरी बेचने वाले ने उसे 10 के बजाय गलती से 20 डॉलर वाला टिकट दे दिया।
सुनी अंतरआत्मा की आवाज
10 के 20 डॉलर का टिकट देने पर स्टॉल पर मौजूद क्लर्क ने उसे फौरन टोका, कि उसने गलती से 20 डॉलर वाला टिकट दिया है। मगर उस ट्रक ड्राइवर को अंतररात्मा की एक आवाज आई या ऐसा महसूस किया कि 20 डॉलर वाला टिकट ही खरीदना बेहतर है। उसने 20 डॉलर वाला टिकट ही खरीदा और उसने 20 लाख डॉलर यानी 15 करोड़ रु का इनाम जीता। लॉटरी विभाग के नियमों अनुसार यदि विजेता पूरी राशि एक साथ लेना चाहे तो उसे 9.7 करोड़ (13 मिलियन डॉलर) ही मिलेंगे। वरना इनाम की पूरी राशि हासिल करने में कई साल लग लग जाएंगे। मगर इस ट्रक ड्राइवर ने फैसला लिया है कि वो सारा पैसा एक साथ लेगा और एक शानदार घर खरीदेगा।
महिला बनी करोड़पति
हाल ही में एक ऐसा मामला अमेरिका के मैरीलैंड में सामने आया था। वहां एक महिला घर में घर से गोभी खरीदने गई। साथ ही वे एक लॉटरी टिकट भी ले आई। उस टिकट को स्क्रैच किया तो महिला को पता चला कि उसने 2.25 लाख डॉलर यानी करीब 1.58 करोड़ रु जीते हैं। उस महिला का कहना था कि वे इन पैसों को अपने रिटायरमेंट के लिए संभाल कर रखेगी। साथ ही उनका सपना डिज्नी वर्ल्ड घूमने का भी है। बता दें कि उस महिला ने पहले अपने पिता से बाजार से गोभी लाने को कहा था। पर महिला ने पिता को मना किया और खुद गोभी लेने बाजार चली गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications