Lottery Winner USA : लक यानी तकदीर कभी भी किसी को फर्श से उठा कर अर्श पर पहुंचा सकती है। कभी किसी को अर्श से फर्श पर भी पटक सकती है। इसके बारे में कुछ भी यकीन और दावे से नहीं कहा जा सकता। अकसर किस्मत के धनी लोगों से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें लोगों को एक झटके में करोड़पति-अरबपति बनने की बात का जिक्र होता है। हाल ही में अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ है।

165 अरब की लॉटरी
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में कई सारे लॉटरी टिकट बेचे गए। इन टिकटों की बिक्री एक सर्विस सेंटर में हुई। इन्हीं में से एक टिकट का इनाम 2.04 अरब डॉलर या भारतीय मुद्रा में 166 अरब रु का है। इतना तगड़ा जैकपॉट इतिहास में कभी किसी ने नहीं जीता। जिस किसी ने भी ये इनाम जीता है, फिलहाल उसका नाम सामने नहीं आया है। क्योंकि विजेता ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया। मगर ये कंफर्म हो चुका है कि जो टिकट बिके हैं, उनमें से एक इनाम 166 अरब रु का है।
देरी से आया रिजल्ट
जैसे कि रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक इस इनाम के लिए किसी ने दावेदारी पेश नहीं की है। वैसे इस लॉटरी का रिजल्ट 10 घंटे की देरी से अनाउंस किया गया। घोषणा के तहत 10-33-41-47-56 नंबर ने लॉटरी जीती है। इस लॉटरी का इनाम इतनी बड़ा है कि अभी तक इतने बड़े इनाम को किसी ने नहीं जीता है। वहीं सर्विस सेंटर में एक टिकट 1 मिलियन डॉलर का भी है, जो कि एक गोल्डन टिकट है।

16 राज्यों में से है कोई विजेता
अधिकारियों ने खुलासा किया है कि अमेरिका में सबसे बड़ा लॉटरी 2.04 बिलियन डॉलर यानी 166 अरब रु की ही है। किसी एक व्यक्ति को अब इनामी राशि मिलेगी। इस लॉटरी का विजेता 16 राज्यों में से किसी एक का है। अधिकारियों के मुताबिक जहां से यह लॉटरी बिकी है, वो है अल्टाडेना, कैलिफोर्निया का 'जो सर्विस सेंटर'। अब तक तो इस लॉटरी के प्राइस का कोई दावेदार सामने नहीं आया, मगर जल्द ही ऐसा कोई किस्मत वाला सामने आ सकता है।
22 लोग बनेंगे करोड़पति
यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे अमेरिका में और भी कई लोग करोड़पति बनेंगे। कुल ऐसे 22 टिकट बेच दिए गए हैं, जिनकी वैल्यू 10 लाख डॉलर यानी 8.13 करोड़ रु है। यानी 22 लोगों का करोड़पति बनना तय है। पर सबसे अहम है उस व्यक्ति का नाम, जो इतिहास में सबसे बड़ा इनाम जीता है।

82 लाख रु जीते
एक व्यक्ति को पता ही नहीं था कि उसकी किस्मत बदल गयी। वो यह भी नहीं जानता था कि उसने कोई लॉटरी टिकट भी खरीदा। पर उसे मैसेज आया कि वो तगड़ा इनाम जीता है। उसकी 82 लाख रु (1 लाख डॉलर) की लॉटरी लगी थी। पर भला ऐसे में कौन यकीन करता है। 59 साल के इस शख्स ने भी यकीन नहीं किया। बल्कि उसे लगा उसके दोस्तों ने मजाक किया है। उसे मैसेज और ईमेल आए, जिन्हें उस व्यक्ति ने फर्जी समझा। मगर असल में ऐसा नहीं था। असल में वो वाकई में जीता था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications