नई दिल्ली, जुलाई 16। लोगों की किस्मत का क्या ही कहना। हर महीने भारत से लेकर अमेरिका तक सैकड़ों लोग लॉटरी से अपनी तकदीर हमेशा के लिए बदलने में कामयाब हो जाते हैं। ब्रिटेन, आयरलैंड और दुबई आदि में लॉटरी का बहुत क्रेज है, जिससे भाग्यशाली लोग अमीर बन जाते हैं। एक ऐसी ही घटना अमेरिका से सामने आई है। वहां एक महिला एक ही नंबर से 2 बार तगड़ा इनाम जीती है। आइए जानते हैं महिला की कहानी।
कितना इनाम जीता
मैरीलैंड लॉटरी के रेसट्रैक्स वर्चुअल हॉर्स रेसिंग गेम की एक फैन ने समान घोड़ों पर समान दांव लगाकर दो महीने में अपना दूसरा 30,946 डॉलर का इनाम जीता। 51 वर्षीय हयात्सविले निवासी ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि 11, 10 और 12 उनके पसंदीदा रेसट्रैक्स ट्रिफेक्टा दांव रहे, और उन्होंने इससे कुल 61892 डॉलर या 49.34 लाख रु की इनामी राशि हासिल की।
हर हफ्ते लगाती हैं दांव
यूपीआई.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार वे हर हफ्ते 1-2 बार लॉटरी में किस्मत आजमाती रही हैं। महिला ने कहा कि उसे मंगलवार की सुबह महसूस हुआ कि यह एक और दांव लगाने का सही समय है। इसलिए उन्होंने हयात्सविले में केनिलवर्थ एवेन्यू पर सनोको स्टेशन से एक टिकट खरीदा। जब उन्होंने पहली बार अपना टिकट खरीदा, तो कैशियर के पास नंबर आउट ऑफ ऑर्डर (खराब) हो गए। जब उन्होंने उसे याद दिलाया कि उन्हें क्या चाहिए, तो कैशियर सोच में पड़ गया।
खुशी के मारे उछल पड़ीं
उन्होंने कहा कि वह रेस पर ध्यान नहीं दे रही थी, लेकिन कैशियर ने देखा कि उसके नंबर आ रहे हैं। वे रेस नहीं देख रही थीं, इसलिए जब कैशियर ने उन्हें बुलाया, तो वे चौंक गयीं, क्योंकि वे फिर से 30,946 डॉलर का इनाम जीती थीं। वे खुशी का मारे उछलने लगीं। विजेता महिला ने कहा कि वह और उनके पति एक नया घर खोज रहे हैं। लॉटरी की जीत का पैसा उनके डाउन पेमेंट को और बेहतर बना देगी।
जीते 1 लाख डॉलर
हाल ही में एक और लॉटरी विजेता ने 1 लाख डॉलर जीते। वर्जीनिया के एक व्यक्ति के अनुसार वह उत्तरी कैरोलिना स्टोर से बाहर निकल रहा था। तब ही एक शख्स ने उसे लॉटरी टिकट खरीदने के लिए कहा जिससे वे 100,000 डॉलर का इनाम जीता। डैनविल, वीए के बैरी ब्रूस ने नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह स्टेनली, नेकां में जोन्स एक्सॉन स्टोर छोड़ने वाले थे, जब वह अचानक रुक गए। ब्रूस ने 25 डॉलर का टिकट खरीदा, और यह जानकर चौंक गये कि उन्होंने 100,000 डॉलर का जैकपॉट जीता है।
2.5 करोड़ रु का विजेता
मई में पंजाब स्टेट लॉटरी में एक विजेता ने 2.5 करोड़ रु जीते थे। बठिंडा के रोशन सिंह एक लॉटरी में 2.5 करोड़ रु जीते। ये उनके जीवन की सबसे बड़ी खबर रही, जो एक लॉटरी टिकट डीलर ने उन्हें सूचित करने के लिए फोन पर दी। रोशन ने पंजाब स्टेट डियर बैसाखी बम्पर लॉटरी 2022 में 2.5 करोड़ रुपये का मेगा पुरस्कार जीता था। इससे उनकी किस्मत बदल गयी। रोशन पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। रोशन ने हाल ही में बीबीसी हिंदी को बताया कि वह एक कपड़े की दुकान चलाते हैं। वे 1987 से इसी कारोबार में हैं। उन्होंने एक कर्मचारी के रूप में ये काम शुरू किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications