नई दिल्ली, अप्रैल 17। कहते हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती। कौन कब रातोंरात अमीर बन जाए और कौन एक झटके में सड़क पर आ जाए कोई नहीं जानता। कुछ लोगों की किस्मत ऐसी भी होती है, जो उन्हें जीवन में अर्श से फर्श और फिर फर्श से अर्श तक भी ले जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक अमेरिकी व्यक्ति के साथ, जिसके साथ किस्मत ने एक अजीब खेल खेला। मगर आखिर में वो करोड़पति ही बन गया। यानी उस व्यक्ति के लिए अंत भला तो सब भला वाली बात सच साबित हुई। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ।
खो गया करोड़ों की लॉटरी का टिकट
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी व्यक्ति निक स्लेटन ने एक लॉटरी में 9 करोड़ रु का इनाम जीता। मगर हुआ ये कि उनका टिकट कहीं खो गया। वे 9 करोड़ रु का इनाम जीतने की खुशी अपनी पत्नी के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे कि उसी दौरान इनामी टिकट गुम हो गया। मगर उनकी किस्मत अच्छी थी कि टिकट उन्हें दोबारा मिल गया।
क्या है पूरा मामला
31 वर्षीय स्लेटन ने कुछ दिन पहले एक लॉटरी टिकट खरीदा था। ये टिकट उन्होंने अपने बॉस के साथ खरीदा था। लॉटरी टिकट खरीदने के बाद अगले दिन उन्हें नंबर चेक करने पर पता चला कि वे 9 करोड़ रु जीते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने भाई और पत्नी को दी। फिर वे एक रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट करने गए। मगर रेस्टोरेंट से लौटते समय उन्होंने देखा कि लौटरी का इनामी टिकट उनके पास नहीं है।
लगा तगड़ झटका
सोचने वाली बात यह है कि अगर किसी का 9 करोड़ रु का लॉटरी टिकट खो जाए तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसकना लाजमी है। मगर निक ने बाकी लोगों के साथ मिल कर टिकट पूरे रास्ते ढूंढा। नसीब का खेल देखिए कि उन्हें वो टिकट एक दुकान के सामने पड़ा हुआ मिल ही गया। टिकट मिलने पर निक काफी खुश हुए।
सही सलामत था टिकट
टिकट पर कई लोग गुजर चुके थे। मगर वो सही सलामत था। टिकट कहीं से कटा-फटा नहीं था। निक अगले दिन लॉटरी ऑफिस पहुंचे और 9.5 करोड़ रु हासिल किए। वे इस पैसे से एक कार और घर खरीदना चाहते हैं। इससे पहले हाल ही में ब्रायन जैस्पर नामक एक अमेरिकी व्यक्ति को भी तगड़ा इनाम लगा था। उन्हें अपने कारोबार के लिए डिशवाशिंग डिटर्जेंट की जरूरत थी। ब्रायन एक फ्रेडरिक्सबर्ग (वर्जीनिया, अमेरिका) में जेफरसन डेविस हाईवे पर एक जगह काम कर रहे थे। बर्तन धोने की साबुन की जरूरत पड़ने पर वे करीबी रॉयल फार्म्स स्टोर पर गए। मगर साबुन के साथ उन्होंने एक लॉटरी भी खरीद लिया।
लगा तगड़ा इनाम
लॉटरी टिकट खरीद कर उन्होंने कुछ देर बाद उस टिकट को स्क्रैच किया। स्क्रैच करते ही उन्हें मालूम हो गया कि यह कोई आम टिकट नहीं है। उस टिकट में सभी अंक शून्य थे, जिससे ब्रायन को झटका लगा। उस लॉटरी में ब्रायन को 10 लाख डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रु का इनाम लगा था। ब्रायन के अनुसार उन्होंने कभी भी ऐसा कोई इनाम पहले कभी नहीं जीता।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications