नई दिल्ली, जून 13। आधार कार्ड अब भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन गया है। बैंक खातों से लेकर आयकर रिटर्न से लेकर सिम कार्ड खरीदने तक, सब कुछ अब आधार से लिंक है। सरकार और अन्य एजेंसियों द्वारा दी जाने वाली कई अन्य तरह की सेवाओं के लिए भी आधार को अनिवार्य रूप से लिंक करना जरूरी हो गया है। इसलिए अपने आधार में अपनी डिटेल को अपडेट रखना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसलिए आपके पास एमआधार ऐप की जानकारी जरूर होनी चाहिए।
ऑनलाइन अपडेट सुविधा
ऑनलाइन अपडेट सुविधा के चलते आधार कार्ड को मैनेज करना उपयोगकर्ताओं के लिए आसान हो जाता है क्योंकि वे अपने घर के आराम से ही ऑनलाइन डिटेल अपडेट/बदल सकते हैं। ऑनलाइन सर्विस को उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुलभ और आसान बनाने के लिए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने एमआधार ऐप का एक अपडेट वर्जन लॉन्च किया है, जो अब 35 ऑनलाइन आधार सेवाएं ऑफर करता है।
डाउनलोड करें नया वर्जन
यूआईडीएआई ने एमआधार ऐप के नए अपडेट की जानकारी दी है। यूआईडीएआई ने उपयोगकर्ताओं से ऐप के पुराने वर्जन को अनइंस्टॉल करने और अपने मोबाइल पर 35 आधार सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए नये एमआधार ऐप को डाउनलोड करने को कहा है। इनमें से अधिकांश सेवाएं यूआईडीएआई की वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध थीं, लेकिन उपयोगकर्ताओं के लिए इसे आसान बनाने के लिए अब ऐप में ये सुविधाएं शुरू की गई हैं।
प्रमुख सेवाएं जो अब एमआधार पर उपलब्ध होंगी
आधार कार्ड डाउनलोड करना, आधार स्टेटस चेक करना, यूआईडी और ईआईडी को फिर से प्राप्त करने की सुविधा, आधार वेरिफिकेशन सर्विसेज, अपडेट/रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ई-मेल एडरेस चेंज, वर्चुअल आईडी तैयार करना, पेपरलेस ऑफलाइन ई-वेरिफिकेशन और करीबी आधार केंद्र का पता लगाना उन नया 35 सेवाओं में शामिल हैं, जो अब एमआधार ऐप पर मिलेंगी।
कैसे डाउनलोड करें एमआधार ऐप
एंड्रॉइड फोन उपयोगकर्ता दिए गए लिंक (https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.mAadhaarPlus&hl=en_IN) का उपयोग करके एमआधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या इसे आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर पर खोज सकते हैं। ऐप डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप आधिकारिक वर्जन डाउनलोड कर रहे हैं, डेवलपर के नाम को यूआईडीएआई के रूप में जांचें। ऐप के आगे मौजूद इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करें। डाउनलोड पूरा करने के बाद ओपन पर क्लिक करें और अपनी आधार डिटेल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके उसमें लॉग इन करें। आईओएस यूजर इस लिंक (https://tinyurl.com/taj87tg) का उपयोग करके या ऐप्पल के ऐप स्टोर पर इसे खोजकर एमआधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यूआईडीएआई का लक्ष्य इस ऐप के माध्यम से बड़ी संख्या में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं तक एक्सेस हासिल करना है।
वर्चुअल आईडी से आधार करें डाउनलोड
सबसे पहले यूआईडीएआई के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं। वहां 'डाउनलोड आधार' पर क्लिक करें। फिर 'आई हेव' सेक्शन में वीआईडी यानी वर्चुअल आईडी विकल्प चुनें। यहां वर्चुअल आईडी, पूरा नाम, पिन कोड और सुरक्षा कोड दर्ज करें। अब ओटीपी जनरेट करने के लिए सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। फिर ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा। आधार कार्ड पासवर्ड दर्ज करके कोई भी इसे एक्सेस कर सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications