Airline Ticket: इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन चल रहा है। महाकुंभ में इस समय देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे मौके पर एयरलाइंस कंपनियां मनचाहा पैसा वसूलती नहीं नजर आ रही हैं।
कुछ एयरलाइंस कंपनियों ने शाही स्नान पर प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालु पर 50 हजार रुपए तक वसूले हैं। हालांकि, जब ये विषय में चर्चा में आया तो सरकार ने अपना हस्तक्षेप किया, जिसके बाद किराया कम कर दिया गया है। सबसे पहले इस काम को इंडिगो एयरलाइन ने किया था।

नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से कहा सही किराया तय किया जाए। इसके तुरंत बाद ही एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती करने का फैसला लिया। लेकिन इसके बाद एयरलाइन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
किस लिए एयरलाइन ने किराए में किया इजाफा
अक्सर देखने को मिलता है देश में किसी भी तरह का विशेष मौका होता है तो एयरलांइस अपने मुताबिक किराए में कमी और बढ़ोतरी कर देती है, जिस वजह से कई लोगों के सामने चिंता का विषय बन जाता है। शाही स्नान महाकुंभ में अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए, एयरलाइन ने आने-जाने का प्रति यात्री किराया 50 हजार रुपए से अधिक कर दिया था। हालांकि, सरकार के हस्तक्षेप के बाद उसे किराए में कमी करनी पड़ी है।
एयरलाइन बुधवार रात तक मेकमाईट्रिप ने 2 फरवरी को दिल्ली से प्रयागराज के लिए प्रति यात्री 12,044 रुपए से लेकर 32,700 रुपए तक का किराया दिखाया। एलायंस एयर ने सबसे कम किराया 12,044 रुपए पेश किया, जबकि इंडिगो का किराया 13,198 रुपए रहा।
3 फरवरी को, जो बसंत पंचमी के शाही स्नान के साथ मेल खाता है, किराया 8,894 रुपए से लेकर 33,200 रुपए तक था। एलायंस एयर ने फिर से सबसे कम किराया 8,894 रुपए दिया। इंडिगो का किराया थोड़ा ज़्यादा यानी 13,513 रुपए था। वापसी का किराया 11,579 रुपए से लेकर 28,800 रुपए के बीच था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications