MSSC Scheme : महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट की घोषणा बजट 2023 में की गई थी, ये स्कीम भारत सरकार के माध्यम से इन्वेस्टरों को निवेश करने का अच्छा मौका उपलब्ध करवा रही है। इस स्कीम में केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती है भारत सरकार का इस स्कीम को चलाने का एक अहम उद्देश्य ये भी है कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। इस स्कीम में महिलाओं को अच्छा रिटर्न देने के लिए तैयार किया गया है ये योजना कम समय में बेहतर रिटर्न देती है और सरकार इसे 2025 तक जारी रखने वाली है।

इस योजना में कौन खुलवा सकता है खाता
ये योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है इसमें किसी भी उम्र की भारतीय महिलाएं खाता खुलवा सकती हैं इस योजना में नाबालिग बच्चियां भी अकाउंट खोल सकती है। इस योजना का एक खास उद्देश्य ये भी है कि नाबालिग बच्चियां के लिए फाइनेंशियल प्रोडक्ट में इन्वेस्ट का मौका तैयार करती है।
इस स्कीम में कितना मिलेगा ब्याज
इस स्कीम में 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है जोकि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर एक साल में उपलब्ध करवाया जाता है। आपको एक चीज और पता होनी चाहिए जो आपके खाते में हर तिमाही में जुड़ता है लेकिन ब्याज और मूलधन मैच्योरिटी पर ही मिलता है। इस योजना का मैच्योरिटी समय 2 साल है वहीं स्कीम में इतना ज्यादा फायदा मिलता दिख रहा है अगर इस स्कीम में 2 साल के लिए 2 लाख रुपए का इन्वेस्ट किया और आपका मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने आपको 2.32 लाख रुपए मिलेंगे।
बजट 2024 में MSSC योजना को आगे बढ़ाने का हुआ ऐलान?
बजट 2024 में MSSC योजना को आगे बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं हुआ है, हालांकि महिलाओं को इस बजट में इस स्कीम को आगे बढ़ाने को लेकर काफी उम्मीदें थी लेकिन सरकार ने इस पर कोई प्लान नहीं बनाया। इस स्कीम पर ब्याज दर और निवेश की समय सीमा पहले की ही तरह है, यानी अप्रैल 2023 से शुरू की गई ये स्कीम 31 मार्च 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications