नई दिल्ली, जून 26। भारत में कई कार ऐसी हैं, जिनकी मांग बहुत अधिक रहती है। अलग-अलग वजहों से कई कारों को बाकी कारों की तुलना में ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसी ही एक कार है महिंद्रा की बोलेरो। महिंद्रा बोलेरो काफी दमदार और शानदार फीचर वाली कार है। ये एक एसयूवी है। इसे शहरों के साथ-साथ अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी खूब खरीदा जाता है। बोलेरो की सबसे अच्छी बात है इसकी सीटिंग कैपेसिटी। इस कार में एक साथ 7 लोगों के बैठने की जगह है। मगर इस कार की शुरुआती कीमत ही 8 लाख रु से अधिक है।
कैसे खरीदें सस्ते में
महिंद्रा बोलेरो की शुरुआती कीमत ही 8.18 लाख रु है। मगर आप इसे चाहें तो आधे से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। दरअसल इस कार का एक सेकंड हैंड मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। बोलेरो का सेकंड हैंड मॉडल कार्स24 पर मौजूद है, जिसकी कीमत 3.70 लाख रु है। ये कार 2013 की है। इस समय कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप पुरानी कारें खरीद सकते हैं। मगर कार्स24 से पुरानी कार खरीदना ज्यादा आसान है।
जानिए कार की डिटेल
बात करें इस समय कार्स 24 पर बिक रही बोलेरो की तो इस पर अभी इंश्योरेंस मौजूद है, जो इसी साल 27 सितंबर तक चलेगा। दूसरी बात यह कार पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। यानी इस कार को केवल ही व्यक्ति ने अपने पास रखा है। कार यूपी में रजिस्टर्ड है। आगे जानिए इस कार के इंजन और खरीदने की प्रोसेस की पूरी डिटेल।
दमदार है कार का इंजन
बोलेरो में 1498 सीसी का इंजन दिया गया है। ये इंजन 74.96 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। कार में ट्रांसमिशन मैनुअल है। ये कार 60 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। कार में आपको एंटी-ब्रेक सिस्टम (एबीएस), एसी, ड्राइवर सीट एयरबैग के अलावा पावर स्टीयरिंग और पावर विंडो मिलेगी।
ईएमआई पर खरीदने का मौका
ये कार 7 दिनों की मनी बैक गारंटी के साथ मिल रही है। यानी पसंद न आने पर आप पैसा वापस लेकर कार वापस कर सकते हैं। दूसरी बात यदि आपके पास बजट की तंगी हो तो आप इस कार को लोन के साथ ईएमआई पर भी ले सकते हैं। आपको शुरुआत में डाउन पेमेंट देनी होगी। फिर बाकी पैसा आप ईएमआई पर चुका सकते हैं।
महिंद्रा कारों पर डिस्काउंट
इस महीने महिंद्रा कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इनमें अल्टुरस जी4 पर 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं एक्यसूवी500 पर 36,800 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज़ दी जा रही है। महिंद्रा मराज़ो पर छूट में 20,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। स्कॉर्पियो पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक की एक्सेसरीज मिल रही हैं। बात करें बोलेरो की तो इस पर 3,500 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications