नई दिल्ली, जनवरी 19। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी अपने कार लाइनअप में चुनिंदा मॉडलों पर आकर्षक डील्स और छूट ऑफर की घोषणा की है। घरेलू कार निर्माता कंपनी अपनी जनवरी महीने में अपनी कारों पर 81500 रु तक की बचत करने का मौका दे रही है। यानी आप 31 जनवरी तक महिंद्रा की कारों पर 81500 रु की बचत कर सकते हैं। यदि आप महिंद्रा की कोई नई एसयूवी या एमपीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। हम आपको बताएंगे कि महिंद्रा की कौन सी कार पर इस महीने कितनी बचत हो सकती है।
महिंद्रा एक्सयूवी 300
महिंद्रा एक्सयूवी 300 के डब्लू8(ओ) ट्रिम (केवल एमटी) पर 30,000 रुपये की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि डब्लू4 और डब्लू6 ट्रिम्स पर 10,000 रुपये तक की नकद छूट मिल सकती है। इस एसयूवी पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ का भी ऑफर इस समय उपलब्ध है।
महिंद्रा बोलेरो और स्कॉर्पियो
महिंद्रा बोलेरो पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि बोलेरो नियो पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। स्कॉर्पियो पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ मिल रही है। ध्यान रहे कि बोलेरो, बोलेरो नियो और स्कॉर्पियो पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो के एम2 ट्रिम पर जो ऑफर मिल रहा है उसके तहत 20,000 रुपये की नकद छूट उपलब्ध है। जबकि एम4 और एम6 ट्रिम पर यही छूट 15,000 रुपये की है। इस एमवीपी पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इस कार पर सबसे अधिक डिस्काउंट
महिंद्रा की फ्लैगशिप एसयूवी अल्टुरस जी4 पर इस महीने 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस पर अभी कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है, लेकिन बायर्स को 20,000 रुपये की एक्सेसरीज फ्री में मिल सकती है। महिंद्रा एक्सयूवी 700 और थार पर अभी कोई आधिकारिक डील और छूट उपलब्ध नहीं है।
टाटा कारों पर छूट
अगर आप इस महीने टाटा की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि इन ऑफर्स का फायदा आप सिर्फ 31 जनवरी तक ही ले सकते हैं। 2021 हैरियर को 60,000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस और 2022 हैरियर 40,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदा जा सकता है। कार पर 25,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। 2021 सफारी के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और नकद छूट के रूप में 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। 2022 मॉडल पर 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। टिगोर के 2021 और 2022 मॉडल पर क्रमश: 25,000 रुपये और 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिल जाएगा। कार पर 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। टाटा टियागो पर 30000 रु और नेक्सन पर 25000 रु तक की बचत हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications