
Mahindra Discount Offer : 2023 के मार्च महीने में महिंद्रा ग्राहकों को थार 4डब्ल्यूडी, बोलेरो, बोलेरो नियो, मराज़ो और एक्सयूवी300 पर कैश डिस्काउंट से लेकर मुफ्त एक्सेसरीज तक के बेनेफिट दे रही है। पर कंपनी ने इस महीने स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, थार 2डब्लूडी, एक्सयूवी400 ईवी और एक्सयूवी700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर कोई छूट नहीं दी है। ये डिस्काउंट इस समय मॉडल ईयर (एमवाई) 2023 मॉडल के साथ-साथ एमवाई 2022 के बिना बिके स्टॉक पर उपलब्ध है।
महिंद्रा बोलेरो
सबसे पहले बात करते हैं महिंद्रा बोलेरो की, जिसके सभी वेरिएंट पर 22,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। टॉप-स्पेक बोलेरो बी6(ओ) पर सबसे ज्यादा 45,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही है। बोलेरो का प्रोडक्शन 2000 से हो रहा है और यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। फरवरी में, महिंद्रा ने बोलेरो की 9,782 इकाइयाँ बेचीं।
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो नियो में 1.5-लीटर डीजल इंजन है जो सब-4एम वाहन को 100 एचपी की पावर देता है। महिंद्रा इस कार के सभी वेरिएंट पर 12,000 रुपये की एक्सेसरीज की पेशकश कर रही है, जबकि बोलेरो नियो पर 10,000 रुपये (बोलेरो नियो एन4) और 18,000 रुपये (बोलेरो नियो एन8) से 37,000 रुपये (बोलेरो नियो एन10 आर, एन10 ओ) तक नकद छूट दी जा रही है।
महिंद्रा एक्सयूवी300
एक्सयूवी300 में वेरिएंट की एक बड़ी रेंज और तीन इंजन ऑप्शन हैं। इनमें एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, दूसरा 1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल और एक 1.5-लीटर टर्बो-डीजल शामिल हैं। नए बीएस6 फेज 2 डीजल इंजन के लॉन्च से पहले कंपनी एक्सयूवी300 पर भारी छूट दे रही है। ऑफर डब्लू4 वेरिएंट पर 5,000 रुपये के कैश डिस्काउंट से शुरू हो रहा है। टॉप-ऑफ-द-लाइन डब्लू8 सनरूफ वर्जन पर 22,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये की एडिश्नल मुफ्त एक्सेसरीज मिलती है। एक्सयूवी300 टर्बोस्पोर्ट, जो 130 एचपी की पावर जनरेट करता है, को 10,000 रुपये की एक्सेसरीज के अलावा 10,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है।
महिंद्रा मराज़ो
महिंद्रा मराज़ो एमवीपी पर भारी छूट मिल रही है। इसके एम2+ और एम4+ वेरिएंट पर 27,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। हालांकि, टॉप-ऑफ़-द-लाइन एम6+ पर केवल 20,000 रुपये की छूट मिल रही है। मराजो फ़िलहाल केवल एक डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 120 एचपी की पावर जनरेट करता है। ये डिस्काउंट अलग-अलग शहरों में कम-ज्यादा हो सकती है। दूसरी बात आपको छूट स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर मिलेगी।
महिंद्रा थार 4डब्ल्यूडी
थार 2डब्ल्यूडी डीजल का वेटिंग पीरियड बहुत अधिक है। इसका वेटिंग पीरियड एक साल से अधिक हो गया है। महिंद्रा थार पर कैश छूट नहीं दे रही है, पर इसके 4डब्लूडी के पेट्रोल और डीजल वर्जन पर 60,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ मिल रही है। इन एक्सेसरीज में ब्लैक एक्सेंट ट्रिम पीस, सीट कवर, ऑडियो इक्विपमेंट और ऑफ-रोडिंग इक्विपमेंट जैसे टोइंग स्ट्रैप्स, रिकवरी ट्रैक्स और यहां तक कि 4-पर्सन टेंट भी शामिल हैं। 4डब्लूडी थार में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन एक बड़े 150 एचपी की पावर जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 130 एचपी की पावर देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications