नई दिल्ली, जुलाई 11। यदि आप अकेले या किसी एक व्यक्ति के साथ सफर करें तब तो मोटरसाइकिल से काम चल जाएगा। मगर यदि आप परिवार के साथ सफर कर रहे हैं तो फिर आपको कार चाहिए। अगर आपका बजट कम है तो आप सेकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। शुरुआत में सेकंड हैंड एक अच्छा विकल्प है। इससे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नही पड़ेगा। इस समय तीन कंपनियों की 1-1 पुरानी कार बिक्री के लिए लिस्ट की गयी है। जानते हैं कि आप इन कारों को कैसे खरीद सकते हैं।
कहां बिक रही हैं ये कारें
जिन सेकंड हैंड कारों की डिटेल हम देने जा रहे हैं वे कार्स 24 पर बिक्री के लिए रखी गयी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन कारों पर आपको कार्स 24 की तरफ से 1 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ 7 दिन का ट्रायल मिलेगा। यानी यदि आपको कार न पसंद आए तो 7 दिन में इसे वापस करके आप पूरी रकम वापस पा सकते हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 500 सस्ते में खरीदें
महिंद्रा एक्सयूवी 500 उन तीन कारों में से एक है, जो कार्स24 पर बिक्री के लिए लिस्ट की गयी है। इस एसयूवी का 2014 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। जहां तक की कीमत की बात तो आपको यह कार आपको सिर्फ 6.34 लाख रु में मिल जाएगी। जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 500 के नये मॉडल की शुरुआती कीमत ही 14.24 लाख रु है। ये कार करीब 80 हजार किलोमीटर चली है। ध्यान रहे कि को कंपनी के दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ये कार डीजल इंजन वाली है।
फोर्ड ईको स्पोर्ट
कार्स24 पर फोर्ड ईको स्पोर्ट भी बिक्री के लिए रखी गयी है। इस कार का आपको 2015 मॉडल खरीदने को मिलेगा। कार का सेकंड हैंड मॉडल सिर्फ 4.76 लाख रु में बिक रहा है। जबकि इस कार के नये मॉडल की शुरुआती कीमत ही 8.19 लाख रु है। ये एक एसयूवी है, जो करीब 1.22 लाख किलोमीटर चली हुई है। ये कार भी दूसरे मालिक द्वारा बेची जा रही है। ये कार डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशल से लैस है।
सेकंड हैंड टोयोटा इनोवा
लिस्ट में तीसरी और आखिरी कार है टोयोटा इनोवा। इस कार का आप 2012 मॉडल खरीद सकते हैं और वो भी सिर्फ 5.49 लाख रु की कीमत पर। ये भी एक एसयूवी है, जो 78 हजार किलोमीटर से कुछ अधिक चली है। इस कार को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार में डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। अगर आप नयी इनोवा खरीदें तो इसकी शुरुआती कीमत 16.52 लाख रु है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मारुति सुजुकी वैगनआर जून महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी 19447 यूनिट्स बिकीं। जून 2020 के मुकाबले इस साल समान महीने में इस कार की बिक्री में 179 फीसदी की बढ़त आई। पिछले साल जून में इसकी 6972 यूनिट्स बिकी थीं। दूसरे नंबर पर रही स्विफ्ट। स्विफ्ट की जून 2020 में 4013 यूनिट्स के मुकाबले जून 2021 में 341.7 फीसदी अधिक कुल 17,727 यूनिट्स बिकीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications