नयी दिल्ली। साल 2020 खत्म होने में सिर्फ 6 दिन बाकी हैं। लगभग सभी कार कंपनियां 1 जनवरी से अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। इस समय कार खरीदने पर आपको दोहरा लाभ मिल सकता है। पहला आपको नये साल से पहले सस्ती कार मिलेगी। दूसरा मारुति सहित कई कार कंपनियों द्वारा विभिन्न मॉडलों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जो कंपनियां कारों पर डिस्काउंट दे रही हैं उनमें महिंद्रा भी शामिल है। 2020 के बचे हुए 6 दिनों में महिंद्रा की कार खरीदने पर आप 3 लाख रु से अधिक की बचत कर सकते हैं। इस समय सबसे तगड़ा डिस्काउंट महिंद्रा ही दे रही है। पर ध्यान रहे कि महिंद्रा का ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर तक ही वैलिड रहेगा।
किन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
महिंद्रा की कारों पर आपको कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कॉम्पलिमेंट्री एक्सेसरीज पैकेज के रूप में मिलेगा। महिंद्रा अपनी बोलेरो, स्कॉर्पियो, मराज़ो, एक्सयूवी 300, एक्सयूवी 500 और फ्लैगशिप अल्टुरस जी4 पर दिया जा रहा है। महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी या नई थार ऑफ-रोडर पर कोई छूट या बेनेफिट नहीं दे रही है।
महिंद्रा बोलेरो दिसंबर 2020 डिस्काउंट
महिंद्रा बोलेरो एसयूवी भारत में सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है। दिसंबर 2020 में महिंद्रा इस पर कुल 20,500 रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। बोलेरो पर 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रु का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
महिंद्रा मराजो दिसंबर 2020 डिस्काउंट
महिंद्रा मराजो पर इस समय आपको 15,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरी पैकेज मिलेगा। मतलब ये है कि आप दिसंबर 2020 में नयी मराजो पर 26,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो दिसंबर 2020 डिस्काउंट
स्कॉर्पियो लॉन्च होने के बाद से ही महिंद्रा की एक सफल कार रही है। इस समय महिंद्रा स्कॉर्पियो के केवल एस5 वेरिएंट पर छूट और बेनेफिट दे रही है। इनमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक एक्सेसरीज पैकेज शामिल है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये है। इस तरह कुल बचत 60,000 रुपये की होगी।
महिंद्रा एक्सयूवी 300 दिसंबर 2020 डिस्काउंट
महिंद्रा एक्सयूवी 300 के सभी पेट्रोल मॉडल पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ 6,500 रुपये की एक्सेसरीज भी उपलब्ध है।
महिंद्रा एक्सयूवी 500 दिसंबर 2020 डिस्काउट
एक्सयूवी 500 30,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के अलावा 13,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ बेची जा रही है। इसके साथ ही महिंद्रा इस कार पर 9,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दे रही है। हालाँकि ये बेनेफिट डब्लू5 और डब्लू7 वेरिएंट के लिए हैं। अन्य सभी ट्रिम लेवल पर महिंद्रा 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सेसरीज पैकेज भी दे रही है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4 दिसंबर 2020 डिस्काउंट
इस कार की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा 2.2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस पर 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 16,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सेसरी पैकेज भी दिया जा रहा है। इसी कार पर आपको कुल 3.06 लाख रु बचा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications