नई दिल्ली, सितंबर 26। त्योहारी सीजन तेजी से नजदीक आ रहा है। इससे पहले ही भारत में कार कंपनियों ने अपनी रेंज पर शानदार डील और छूट देना शुरू कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा भी इस महीने अपने यात्री वाहनों पर शानदार ऑफर पेश कर चुकी है। सितंबर का महीना खत्म होने में सिर्फ 5 दिन बाकी हैं। इसलिए आपको कंपनी की कारों पर मिल रहे ऑफर्स का फायदा इन्हीं 5 दिनों में उठाना होगा। बता दें कि आप महिंद्रा की कारों पर 5 लाख रु तक के बेनेफिट प्राप्त कर सकते हैं। आगे जानिए कि महिंद्रा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी और बोलेरो
महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी पर कंपनी ट्रिम लेवल के आधार पर 38,055 रुपये तक की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा कार पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। जहाँ तक महिंद्रा बोलेरो की बात है तो यह कार केवल 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट और चौथे साल के लिए फ्री शील्ड वारंटी के साथ उपलब्ध है।
महिंद्रा एक्सयूवी300
महिंद्रा एक्सयूवी300 पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर 5,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज भी मिल रही है। हालांकि ये ऑफर्स डीजल वेरिएंट और बेस-स्पेक डब्लू4 पेट्रोल वेरिएंट पर उपलब्ध नहीं हैं।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा थार और बोलेरो नियो पर इस समय कोई डील उपलब्ध नहीं है। मगर इसकी मराजो के बेस एम2 ट्रिम पर 20,000 रुपये और अन्य ट्रिम्स पर 15,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। एमवीपी पर 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4
महिंद्रा अल्टुरस जी4 के बचे हुए स्टॉक पर, जो केवल चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध है, कोई भी भारी छूट प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा कार पर 20,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ और 11,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है।
बाकी कारों पर ऑफर्स
महिंद्रा एक्यूवी500 के डब्लू7 और डब्लू9 वेरिएंट पर आपको 1.28 लाख रुपये और डब्लू11 वेरिएंट पर 1.80 लाख रु का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इस कार पर 20,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है। यानी इस कार पर सर्वाधिक 2.57 लाख रु तक की बचत की जा सकती है। स्कॉर्पियो पर आपको सिर्फ 15000 रु की मुफ्त एक्सेसरीज और 4000 रु की कॉर्पोरेट छूट मिल सकती है।
मारुति, टाटा और हुंडई
मारुति सुजुकी ने भी सितंबर महीने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक डील का ऐलान किया था। मारुति विटारा ब्रेज़ा पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट ऑफर की जा रही है। वहीं टाटा ने भी सितंबर में अपनी पूरी लाइनअप पर छूट शुरू की थी। इसके कार मॉडलों पर नकद छूट, कॉर्पोरेट छूट और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं हुंडई, जो कि देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता है, ने अपनी कई कारों पर सितंबर ऑफर पेश किया है। इन कारों में ऑरा, ग्रैंड आई10 नियोस, आई20 के चुनिंदा वेरिएंट और 2020 कोना ईवी शामिल हैं। ध्यान रहे कि इन कंपनियों के ऑफर भी 30 सितंबर तक लागू हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications