महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73 प्रतिशत घटकर 380 करोड़ रुपये रहा।
नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73 प्रतिशत घटकर 380 करोड़ रुपये रहा। जी हां घरेलू कारोबारी समूह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार को कहा कि चालू कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 73 फीसदी घटकर 380 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने कहा कि वाहनों की बिक्री में सुस्ती के कारण कंपनी का शुद्ध लाभ घटा है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1,396 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कुल आय में भी गिरावट
कंपनी ने कहा कि उसकी कुल आय आलोच्य अवधि में मामूली घटकर 12,120 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 12,893 करोड़ रुपए थी।
वाहनों की बिक्री में कमी
मालूम हो कि कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी ने 1,23,353 वाहन बेचे। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1,33,508 वाहन बेचे थे। यह आठ फीसदी की कमी दर्शाता है। इस दौरान कंपनी के ट्रैक्टरों की बिक्री भी 6 फीसदी घटकर 81,435 यूनिट पर आ गई। आलोच्य तिमाही में वाहनों और ट्रैक्टर्स का निर्यात 22 फीसदी घटकर 9,633 यूनिट रह गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications