नयी दिल्ली। महिंद्रा मराजो के नए बीएस-6 मॉडल की कीमतों में कंपनी ने भारी बढ़ोतरी की है। इस धांसु कार के नए मॉडल की कीमतों में महिंद्रा ने 1.26 लाख रु का इजाफा किया है। इसके पीछे कंपनी का उद्देश्य मराजो को एक प्रीमियम एमवीपी के रूप में पेश करना माना जा रहा है। मगर रेट बढ़ाने के साथ ही महिंद्रा ने इस कार पर ऑफर भी रखे हैं। महिंद्रा अपनी मराजो 2020 पर डिस्काउंट दे रही है। आइए जानते हैं मिलने वाले डिस्काउंट और ईएमआई ऑफर्स के बारे में।
15000 रु का एक्सचेंज बेनेफिट
अगर आप नया मराजो एम2 वेरिएंट खरीद रहे हैं तो अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करने पर आपको 15,000 रुपये तक के बेनेफिट मिलेंगे। अगर आप कार के लिए नकद पेमेंट करते हैं तो आपको 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। यदि आप इसके दूसरे संस्करण के यानी एम4+ को चुनें तो आपको 30,000 रुपये तक के बेनेफिट मिलेंगे। इसमें 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज के लिए भी इतनी ही राशि का फायदा होगा। कार पर ढेर सारे ईएमआई ऑफर्स भी उपलब्ध हैं आइए जानते हैं उन ऑफर्स के बारे में।
कितने लोन पर कितनी ईएमआई
महिंद्रा के मुताबिक यदि 9 फीसदी ब्याज दर लोन राशि 5.75 लाख रु है और लोन की अवधि 36 महीनों की है तो आपकी ईएमआई 18,284 रुपये से शुरू होगी। यदि लोन राशि इतनी ही अवधि के लिए 6.10 लाख रु हो तो ईएमआई 19,397 रु की होगी। टॉप-एंड एम6+ वेरिएंट के लिए ग्राहकों को एम4+ के बराबर ही बेनेफिट मिलेंगे। लोन राशि 36 महीनों के लिए अगर 6.80 लाख रुपये होगी तो ईएमआई 21,623 रुपये की होगी। सुविधा की बात ये है कि आप मराजो की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। आपको कार की डिलिवरी आपके दरवाजे पर की जाएगी।
कार की पावर में नहीं हुआ बदलाव
महिंद्रा मराजो की पावर और टॉर्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये 121 एचपी / 300 एनएम पर बरकरार है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जानकार मानते हैं कि मार्केट में महिंद्रा मराजो बीएस-6 का मुकाबला मारुति सुजुकी की एक्सएल-6, एमजी हेक्टर प्लस मॉडल से है। इस प्रतियोगिता में अर्टिगा के साथ-साथ टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के क्रमश: टॉप और बेस मॉडल शामिल हैं। मालूम हो कि महिंद्रा के अन्य मॉडलों पर भी ढेरों ऑफर हैं। मराजो बीएस-6 पर मिल रही छूट 30 अगस्त 2020 तक लागू है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications