नई दिल्ली, अप्रैल 17। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने लाइनअप में मराजो और बोलेरो समेत कई मॉडल्स पर विभिन्न तरह के ऑफर की पेशकश की है। हालांकि इसकी कुछ लोकप्रिय कारों को इस महीने की ऑफ़र लिस्ट से बाहर रखा गया है। इनमें नई थार और एक्सयूवी700 शामिल हैं। अगर आप इस अप्रैल में महिंद्रा की कोई कार खरीदना चाहते हैं, तो महीने के अंत तक लागू ऑफर का फायदा जरूर उठाएं। आगे जानिए किस मॉडल पर कितनी छूट दी जा रही है।
केयूवी100 एनएक्सटी
केयूवी100 एनएक्सटी पर आप अप्रैल में कुल 61055 रु तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 38055 रु का कैश डिस्काउंट, 20000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। महिंद्रा इन ऑफर्स के साथ केयूवी100 एनएक्सटी के टॉप-स्पेक के8 ट्रिम की पेशकश कर रही है। इस कार की कीमत 6.15 लाख रुपये से लेकर 7.81 लाख रुपये तक है।
महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो पर आप अप्रैल में कुल 24000 रु तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 15000 रु का कैश डिस्काउंट, 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 6000 रु की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। ये छूट आप बोलेरो के सभी वेरिएंट्स पर ले सकते हैं। महिंद्रा ने इसकी कीमत 8.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच रखी है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा स्कॉर्पियो पर आप अप्रैल में कुल 34000 रु तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 15000 रु का कैश डिस्काउंट, 4000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15000 रु की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। ये लाभ स्कॉर्पियो के बेस से दूसरे एस5 ट्रिम पर लागू हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत 13.18 लाख रुपये से लेकर 18.14 लाख रुपये तक है।
महिंद्रा एक्सयूवी 300
महिंद्रा एक्सयूवी 300 पर आप अप्रैल में कुल 69003 रु तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 30003 रु का कैश डिस्काउंट, 25000 रु का एक्सचेंज बोनस और 4000 रु की कॉर्पोरेट डिस्काउंट दी जा रही है। कार पर 10000 रु के अतिरिक्त ऑफर भी हैं। ये फायदे एक्सयूवी300 के टॉप-स्पेक डब्लू8 (ओ) ट्रिम (पेट्रोल-मैनुअल कॉम्बिनेशन) पर लागू हैं। इस एसयूवी की कीमत 8.16 लाख रुपये से लेकर 13.67 लाख रुपये तक है।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो पर आप अप्रैल में कुल 40200 रु तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 20000 रु का कैश डिस्काउंट, 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5200 रु की कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये ऑफर मराजो के बेस-स्पेक एम2 ट्रिम पर मिल रहे हैं। महिंद्रा ने इस एमपीवी की कीमत 12.8 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक रखी है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4
महिंद्रा अल्टुरस पर आप अप्रैल में कुल 81500 रु तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 50000 रु का एक्सचेंज बोनस और 11500 रु की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। ये छूट अल्टुरस जी4 के दोनों वेरिएंट पर उपलब्ध है। महिंद्रा की इस फुल-साइज एसयूवी को 28.84 लाख रुपये से 31.84 लाख रुपये तक में बेचा जाता है। ध्यान रहे कि आपके चुने हुए वेरिएंट और स्थान के आधार पर लाभ और कुल छूट अलग-अलग हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications