नई दिल्ली, जून 13। कार कंपनियां अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए ग्राहकों के सामने तरह-तरह के डिस्काउंट और ऑफर पेश करती हैं। इस महीने भी मारुति, टाटा और हुंडई ने अपनी कारों पर ढेरों ऑफर्स देने का ऐलान किया है। मगर ये डिस्काउंट इतना नहीं होता कि किसी कार की कीमत में 2-3 लाख रु की कटौती हो जाए। ऐसे में कम बजट वाला ग्राहक कार नहीं खरीद पाएगा। खास कर महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी महंगी कार, जिसकी कीमत 12 लाख रु है। मगर ऐसी महंगी कार भी सस्ते में खरीदने का एक तरीका है और वो ये कि आप सेकंड हैंड कार खरीदें।
12 लाख रु वाली कार 4 लाख रु में
यदि आप सेकंड हैंड कार खरीद कर काम चलाना चाहते हैं तो आगे की जानकारी आपके बहुत काम आएगी। दरअसल इस समय महिंद्रा स्कॉर्पियो का एक पुराना मॉडल सिर्फ 4 लाख रु की कीमत पर बिक रहा है। इस नयी कार की कीमत वैसे 12 लाख रु है। वहीं इसके टॉप मॉडल का रेट 17.02 लाख रु तक है। मगर आप इसके पुराने मॉडल को सिर्फ 4,34,199 रु में खरीद सकते हैं।
कहां बिक रही सस्ती कार
अब भारत में पुरानी कार और बाइक खरीदने बेचने के कई प्लेटफॉर्म हैं। इन्हीं में से एक है कार्स 24। आप कार्स 24 पर इस कार को 4.34 लाख रु में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस समय महिंद्रा स्कॉर्पियो का जो मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है, वो 80 हजार किमी से कुछ अधिक चला हुआ है। कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है और इसका ट्रांसमिशन मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है।
दमदार है इंजन
महिंद्रा की इस कार में 2179 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। ये इंजन 140 बीएचपी की पावर और 319 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। बता दें कि ये 8 साल पुरानी कार है। यानी इसका मेकिंग ईयर 2013 का है।
कार खरीदने पर कई सुविधाएं
यदि आप इस महिंद्रा स्कॉर्पियो को खरीदते हैं तो आपको 7 दिनों की मनी बैक गारंटी मिलेगी। मनी बैक गारंटी का मतलब है कि यदि आपको ये कार 7 दिनों के भीतर पसंद न आए तो आप इसे वापस करके पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। दूसरी बात ये कार आपको लोन फैसिलिटी के साथ भी मिल सकती है।
कार के लिए लोन
अगर आप 4 लाख रु न हों तो भी कोई टेंशन नहीं है। आपको इस कार पर लोन की सुविधा मिल जाएगी। आप इस कार को सिर्फ 65,130 रु की डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। बाकी पैसा आपको 48 महीनों तक ईएमआई में चुकाना होगा। आपकी मासिक ईएमआई 10,481 रु की होगी। बता दें कि महिंद्रा अपनी कारों पर जून में भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है। आपको महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी पर 43,055 रु, एक्सयूवी 300 पर 44000 रु, बोलेरो पर 16500 रु, मराजो पर 40,200 रु, एक्सयूवी 500 पर 1,23,100 रु तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। ब्रांड के प्रमुख मॉडल अल्टुरस जी4 पर 2.2 लाख रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है। साथ ही इस कार पर आपको 50000 रु का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रु की कॉर्पोरेट छूट और 20000 रु की मुफ्त एक्सेसरीज मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications