नई दिल्ली, अप्रैल 26। क्या आप पूरी फैमिली के लिए एक बड़ी कार खरीदना चाहते हैं? तो महिंद्रा की स्कॉर्पियो एक बढ़िया ऑप्शन है। मगर इस कार का नया मॉडल आप 14 लाख रु में खरीद पाएंगे। यदि आपके पास इतना पैसा नहीं है और आप फिर भी यही कार खरीदना चाहते हैं तो एक ऑप्शन है, जिससे आपको यही कार बेहद कम दाम में मिल जाएगी। दरअसल अब पुरानी कारों का मार्केट भारत में काफी बड़ा हो गया है और आपको स्कॉर्पियो जैसी कार भी पुराने रेट पर मिल सकती है। इस समय महिंद्रा की स्कॉर्पियो का एक पुराना मॉडल सिर्फ 4 लाख रु में मिल रहा है। आइए जानते हैं कहां से आप इसे खरीद सकते हैं।
कार्स 24 से खरीदें
इस समय जो सेकंड हैंड कारों के प्लेटफॉर्म हैं उनमें कार्स 24 भी शामिल है। इस प्लेटफॉर्म पर महिंद्रा की स्कॉर्पियो भी बिक्री के लिए रखी गयी है। कार्स 24 पर उपलब्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत 4.09 लाख रु है। ये 2013 का मॉडल है। अभी तक ये कार 82 हजार किमी तक चली हुई है। ये कार दिल्ली में बिक रही है। अच्छी बात यह है कि आप इस कार के लिए लोन भी ले सकते हैं।
कितनी होगी लोन की ईएमआई
बता दें कि कंपनी आपको पूरी राशि के लिए लोन देगी। ये पैसा आप ईएमआई में चुका सकते हैं। जहां तक ईएमआई का सवाल है तो आपकी मासिक ईएमआई 9516 रु होगी। अगर आप चाहें तो पूरा पैसा देकर एक बार में ही पूरी पेमेंट कर दें। कार के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें पावर स्टीयरिंग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पावर विंडो, एसी और फ्रंट में दो एयर बैग के अलावा ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अलॉय व्हील मौजूद हैं।
दमदार है इंजन
महिंद्रा स्कॉर्पियो का इंजन काफी दमदार है। इस कार को कंपनी ने सिर्फ सिर्फ डीजल इंजन में ही मार्केट में उतारा था। कार में 2179 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 140 बीएचपी की पावर और 319 का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये एक 7 सीटर कार है, जो पूरी फैमिली के लिए काफी कम्फर्ट वाला ऑप्शन है।
महिंद्रा की कारों पर डिस्काउंट
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कारों के लिए अप्रैल ऑफर का ऐलान किया है, जिसके तहत आप कंपनी की कारों पर 3.06 लाख रु तक की भारी भरकम छूट ले सकते हैं। महिंद्रा अल्टुरस पर ग्राहकों को 2.20 लाख रु का कैश डिस्काउंट और 50000 रु का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही 16000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20000 रु का अतिरिक्त ऑफर भी मिलेगा। इस कार पर आप कुल 3.06 लाख रु बचा सकते हैं।
महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी
महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर ग्राहक 20,000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ ही 38055 रु तक के कैश डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कार 4000 रु का कॉर्पोरेट ऑफर भी उपलब्ध है। अगर आप ये कार खरीदते हैं तो आपको कुल 62055 रु की बचत होगी। महिंद्रा बोलेरो पर ग्राहक 10,000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ ही 3500 रु तक के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications