महिंद्रा अपनी पॉप्युलर ऑफरोडर कार महिंद्रा थार का नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल अगले महीने लॉन्च करेगी। महिंद्रा थार के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमतों का खुलासा हो गया है।
नई दिल्ली: महिंद्रा अपनी पॉप्युलर ऑफरोडर कार महिंद्रा थार का नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल अगले महीने लॉन्च करेगी। महिंद्रा थार के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमतों का खुलासा हो गया है। लॉकडाउन इफेक्ट : Mahindra Car पर 2.5 लाख रु की छूट का ऐलान ये भी पढ़ें

बता दें कि महिंद्रा ने अपने नई थार को 15 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश किया था, लेकिन इसकी बुकिंग और कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है। हालांकि, अब लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइस लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। नई महिंद्रा थार में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले डिजाइन, लुक, फीचर्स और तकनीक में बहुत सारे बदलाव किए हैं।
महिंद्रा थार के सभी वेरिएंट्स की कीमतें
बता दें कि महिंद्रा थार के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये होगी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाएगी। हम आपको इसके प्राइस लिस्ट और दूसरे सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। Gaadiwaadi.com की रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा थार के वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार होंगी।
- AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 9.75 लाख रुपये होगी।
- AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.49 लाख रुपये होगी।
- AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.25 लाख रुपये होगी।
- AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.99 लाख रुपये होगी।
- LX मैनुअल 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 11.20 लाख रुपये होगी।
- LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.49 लाख रुपये होगी।
- LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.25 लाख रुपये होगी।
महिंद्रा थार की इंजन मॉडल
नई जेनरेशन वाली महिंद्रा थार भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। बता दें कि महिंद्रा थार में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली महिंद्रा थार के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
जानिए फीचर्स और लुक की खासियत
महिंद्रा के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी थार को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा। इस कार में पहले के मुकाबले बड़ा कैबिन दिया गया है। यानी अब आपको इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा।
नई थार में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है। कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन वाली थार को छह रंगों के साथ पेश किया है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications