प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की मोस्ट अवेटेड थार 2020 की बुकिंग का इंतजार कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छी खबर है। नई महिंद्रा थार ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है।
नई दिल्ली: प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की मोस्ट अवेटेड थार 2020 की बुकिंग का इंतजार कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छी खबर है। नई महिंद्रा थार ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है।

लॉन्च के साथ ही 2020 महिंद्रा थार की बुकिंग भी आज से शुरू हो गई। इस ऑफ रोडर की डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी। नई थार को दो ट्रिम एएक्स (एडवेंचर) और एलएक्स (लाइफस्टाइल) में लॉन्च किया गया है। एएक्स ट्रिम पूरी तरह से ऑफ रोड के शौकीनों के लिए है। वहीं एलएक्स ट्रिम में अधिक कंफर्ट फीचर्स हैं। एएक्स ट्रिम वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये से शुरू है, वहीं एलएक्स ट्रिम वेरिएंट्स की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू है।
महिंद्रा थार के मैनुअल वर्जन्स वेरिएंट्स की कीमतें
बता दें कि एलएक्स ट्रिम में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प पाने के लिए 0.80 लाख से 1.06 लाख रुपये तक अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। नई थार 6 रंगों- रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, गैलेक्सी ग्रे, नपोली ब्लैक, रॉकी बिज, एक्वामरीनमें उपलब्ध होगी। यह गाड़ी Noveaue प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन व मल्टीटैंक रियर सस्पेंशन है। इसक फ्रंट में ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल और रियर में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल दिया गया है। महिन्द्रा थार में दो सीटिंग विकल्प हैं। पहला 6 सीट विकल्प है, जिसमें गाड़ी में दो फ्रंट सीट और रियर में साइड फेसिंग 4 सीट होंगी। दूसरा विकल्प 4 सीट का है। जिसमें फ्रंट व रियर दोनों में फ्रंट फेसिंग दो-दो सीट रहेंगी। नई महिन्द्रा थार का व्हीलबेस 2450 एमएम है।
महिन्द्रा थार इंजन व पावर
नई 2020 महिन्द्रा थार में दो इंजन विकल्प मिलेंगे। इनमें से एक 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 152hp की पावर जनरेट करता है। वहीं दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन होगा, जो 132hp की पावर पैदा करता है। दोनों इंजनों के साथ 6 स्पीड मैनुअल व ऑटोमेटिक गियरबॉक्स रहेगा। इसके अलावा हाई एंड लो रिडक्शन गियर के साथ मैनुअल शिफ्ट पार्ट टाइम 4 व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। एलएक्स ट्रिम अधिक प्रीमियम वर्जन होगा। इसमें पेट्रोल व डीजल इंजन दोनों के लिए ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ डीजल-मैनुअल वर्जन भी होगा। इसके अलावा एलएक्स ट्रिम में 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑल टेरेन टायर्स के साथ आर18 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स होंगे। नई थार में हाइड्रॉलिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग व्हील दी गई है।
महिन्द्रा थार की फीचर्स
नई महिन्द्रा थार में रूफ माउंटेड स्पीकर्स और वाटर रेसिस्टेंट बटन के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इन्स्ट्रूमेंट क्लस्टर को बिल्कुल नए टीएफटी कलर डिस्प्ले से अपग्रड किया गया है। स्टीयरिंग व्हील में ऑडियो व क्रूज कंट्रोल के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। नई थार में एलईडी हैडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स दी गई हैं। एक्स ट्रिम में ऑल टेरेन टायर्स के साथ आर16 व्हील्स हैं।
1.11 करोड़ रुपये की लगी बोली
बुकिंग्स महिन्द्रा की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन या फिर किसी भी महिन्द्रा डीलरशिप पर जाकर कराई जा सकती है। गाड़ी की टेस्ट ड्राइव तीन चरणों में शुरू होगी। पहले चरण की टेस्ट ड्राइव 2 अक्टूबर से 18 शहरों में शुरू होंगी। उसके बाद 10 अक्टूबर से और 100 शहरों को इसमें जोड़ा जाएगा। तीसरा चरण 15 अक्टूबर से शुरू होगा। वहीं नई महिन्द्रा थार की पहली यूनिट के लिए कंपनी ने एक ऑनलाइन नीलामी आयोजित की थी। इस नीलामी में नई थार की पहली यूनिट के लिए उच्चतम बोली 1.11 करोड़ रुपये की लगी है। इस कीमत पर पहली 2020 महिन्द्रा थार दिल्ली के आकाश मिंडा की हो गई। नीलामी से मिली धनराशि का इस्तेमाल चैरिटी में होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications