ex-date today: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) का शेयर आज शुक्रवार को शेयर बायबैक के एक्स बायबैक हो रहा है। इसी के साथ पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड, नैटको फार्मा लिमिटेड और गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) भी उन शेयरों में शामिल हैं, जो आज विभिन्न कारणों से एक्स डेट हो रहे हैं।
टीसीएस में आज शेयर बायबैक की एक्स डेट है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 25 नवंबर की तारीख तय की है। यह आईटी कंपनी 4,09,63,855 पूरी तरह से भुगतान किए गए शेयरों को 4,150 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर बायबैक कर रही है। इस पर कंपनी कुल मिलाकर 17,000 करोड़ रुपये तक का खर्च करेगी।

शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 25 नवंबर 2023 है। कंपनी द्वारा फिक्स की गई रिकॉर्ड डेट इस बात को तय करने के लिए कट ऑफ डेट होती है कि कौन से शेयरहोल्डर, बायबैक में भाग लेने के लिए पात्र हैं। शेयरों का बायबैक टेंडर ऑफर रूट के माध्यम से हो रहा है। बायबैक प्लान के तहत टीसीएस 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 4.09 करोड़ फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों का बायबैक करेगी।
वहीं आज ही जीएनएफसी शेयर बायबैक की भी एक्स डेट है। पीएफसी 770 रुपये की कीमत पर 652.81 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करके 84,78,100 इक्विटी शेयर बायबैक करेगी।
पीएफसी के शेयर भी आज डिविडेंड के लिए एक्स डेट हो जाएंगे। पीएफसी ने प्रति शेयर 4.50 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की थी। पात्र पीएफसी शेयरधारकों के निर्धारण के उद्देश्य से सोमवार रिकॉर्ड तिथि है। रिकॉर्ड तिथि के अंत में सूची में नाम वाले पीएफसी के सभी पात्र शेयरधारक लाभांश पाने के लिए पात्र होंगे। लाभांश का भुगतान 8 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।
वहीं मणप्पुरम फाइनेंस ने प्रति शेयर 0.85 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की थी। यह शेयर आज एक्स डेट हो रहा है। 12 दिसंबर 2023 को लाभांश का भुगतान किया जाएगा।
नैटको फार्मा ने प्रति शेयर 1.24 रुपये के अंतिम लाभांश की घोषणा की थी। लाभांश का भुगतान 14 दिसंबर को किया जाएगा। यह शेयर भी आज एक्स डेट हो रहा है।
ईएसएबी इंडिया के शेयर लाभांश के लिए एक्स डेट हो रहे हैं। कंपनी ने 32 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की थी। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 25 नवंबर, शनिवार है। लाभांश का भुगतान 8 दिसंबर को किया जाएगा।
वहीं मॉर्गनाइट क्रूसिबल (28 रुपये प्रति शेयर), यूनिपार्ट्स इंडिया लिमिटेड (8 रुपये प्रति शेयर), गोल्डियम इंटरनेशनल (1.20 रुपये प्रति शेयर) , कैरियर प्वाइंट (1 रुपये प्रति शेयर), कुछ अन्य शेयर भी आज लाभांश के लिए एक्स डेट हो रहे हैं।
वहीं, रावलगांव शुगर फार्म लिमिटेड के शेयर स्टॉक विभाजन के लिए आज एक्स डेट हो रहे हैं। शेयर 50 रुपये अंकित मूल्य से 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों में विभाजित हो जाएंगे।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications