सोने के दाम में मामूली बदलाव देखने को मिला। लेकिन चांदी भी बात करें तो तेजी का सिलसिला जारी है। चांदी आज 70000 रु के करीब पहुंची है।
नई दिल्ली: सोने के दाम में मामूली बदलाव देखने को मिला। लेकिन चांदी भी बात करें तो तेजी का सिलसिला जारी है। चांदी आज 70000 रु के करीब पहुंची है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के भाव में जबर्दस्त उछाल है। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 69000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

48 रु की तेजी के साथ 47407 रुपये पर बंद हुआ सोना
शुक्रवार को 15 फरवरी को सोना 47281 पर बंद हुआ था। आज 15 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 78 रुपये की तेजी के साथ 47359 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 48 रु की तेजी के साथ 47407 रुपये पर बंद हुआ।
15 रु की तेजी के साथ 69804 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 15 फरवरी को चांदी 69514 पर बंद हुई थी। वहीं आज 16 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 305 रुपये की तेजी के साथ 69819 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 15 रु की तेजी के साथ 69804 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35519 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 69819 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
ऑल टाइम हाई रेट से 8841 रुपए सस्ता सोना
अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 8841 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने के आज के बंद भाव 47359 रु प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम रेट से 8,841 रुपए तक गिर चुका है।
वायदा बाजार में बढ़ी सोने-चांदी की चमक
हाजिर मांग के कारण सोना और चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिली। वहीं कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कुछ ऐसा ही हाल सर्राफा बाजार का भी रहा जहां सोने की चमक पहले से थोड़ी और बढ़ गई, जबकि चांदी और मजबूत हो गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.18 फीसद की गिरावट दर्शाता 1,819.90 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 92 रुपये की तेजी के साथ 70,221 रुपये प्रति किलो हो गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications