Dividend Stock: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. क्योंकि लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में FMCG सेक्टर की कंपनी मैरिको (Marico Dividend) ने भी शुक्रवार को नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस जनवरी से मार्च के दौरान दमदार रहा. धांसू रिजल्ट्स के साथ कंपनी ने डिविडेंड बांटने का भी ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को एक ही झटके में 700 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
डिविडेंड बांट रही मैरिको
एक्सचेंज को दी जानकारी में मैरिको ने फाइनल डिविडेंड की जानकारी दी. 2 मई को हुई बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड को मंजूरी मिली. इसके तहत 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7 रुपए प्रति इक्विटी के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिली है. हालांकि, आखिरी मंजूरी 37वें सालाना बैठक में शेयरहोल्डर्स से मिलना बाकी है.
FY25 के लिए तय फाइनल डिविडेंड को लेकर रिकॉर्ड डेट को भी मंजूरी मिली है. इसके तहत बोर्ड ने शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. अगर सालाना बैठक यानी AGM में शेयरहोल्डर्स की ओर से डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो डिविडेंड की रकम 7 सितंबर 2025 को या उससे पहले खाते में आ जाएगी. बता दें कि मैरिको की AGM 8 अगस्त 2025 को होनी है.
मैरिको के दमदार नतीजे
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने बाजार को Q4 रिजल्ट्स की जानकारी दी. इसके मुताबिक नेट प्रॉफिट 8% बढ़कर 343 करोड़ रुपए हो गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 318 करोड़ रुपए था. मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह रूरल डिमांड बरकरार रहना है. स्टैंडलोन बेसिस पर मुनाफा 42 फीसदी बढ़कर 325 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेशंस से रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 1870 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की मार्च तिमाही में 1637 करोड़ रुपए थी. इंडिया Q4 वॉल्युम ग्रोथ भी सालाना आधार पर 7 फीसदी पर रहा.

कंपनी ने बताया कि कंज्युमर सेंटीमेंट स्थिर बनने रहने के साथ चौथी तिमाही में ग्रामीण इलाकों में डिमांड में सुधार और मास और प्रीमियम अर्बन सेगमेंट में मिलाजुला ट्रेंड देखने को मिला. आगे कहा कि हमें कोर कैटेगरी के ग्रोथ ट्रेंड्स में सुधार की उम्मीद है. इसे अच्छे मानसून सीजन के चलते रिटेल और फूड इनफ्लेशन में राहत का सपोर्ट मिलेगा.
बाजार को कंपनी ने बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन यानी EBITDA मार्जिन 16.8% पर रहा, जिसमें सालाना आधार पर 260 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 4 फीसदी बढ़कर 458 करोड़ रुपए पर रहा. ग्रॉस मार्जिन सालाना आधार 300 बेसिस पॉइंट्स गिरा है. दरअसल, इस पर वनस्पति तेल और नारियल तेल की कीमतों में इजाफे का असर दिखा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications