Top 10 companies in terms of market cap: मार्केट कैप के लिहाज से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 7 की संयुक्त मार्केट कैप पिछले सप्ताह 1,09,947.86 करोड़ रुपये कम हो गई है। यानी इन 7 कंपनियों ने निवेशकों को इतना नुकसान करा दिया है। वहीं पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 438.95 अंक (0.66 फीसदी) की गिरावट दर्ज हुई थी।
पिछले हफ्ते एसबीआई की मार्केट कैप 38,197.34 करोड़ रुपये कम होकर 5,11,603.38 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 17,201.84 करोड़ रुपये कम होकर 6,79,293.90 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 16,846.18 करोड़ रुपये कम होकर 5,66,886.01 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।

वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 14,366.34 करोड़ रुपये कम होकर 4,32,932.18 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 11,806 करोड़ रुपये कम होकर 16,98,270.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,069.42 करोड़ रुपये कम होकर 5,98,299.92 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एयरटेल की मार्केट कैप 2,460.74 करोड़ रुपये कम होकर 4,97,908.56 करोड़ रुपये बची है।
वहीं तीन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी भी है। सबसे ज्यादा मार्केट कैप टीसीएस की बढ़ी है। टीसीएस की मार्केट कैप 31,815.45 करोड़ रुपये बढ़कर 12,59,555.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं इसी दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 15,791.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,72,062.52 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,080.63 करोड़ रुपये बढ़कर होकर 12,47,403.26 करोड़ रुपये हो गई है।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों की रेंक
- रिलायंस 16,98,270.74 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,59,555.25 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 12,47,403.26 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,79,293.90 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,98,299.92 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,72,062.52 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,66,886.01 करोड़ रुपये
- एसबीआई 5,11,603.38 करोड़ रुपये
- एयरटेल 4,97,908.56 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,32,932.18 करोड़ रुपये
नोट: कंपनियों की मार्केट कैप की गणना बीते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद इन कंपनियों के शेयर के रेट के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications